फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nutrition in Anganwari had expired

आंगनबाड़ी केंद्र में मिला एक्सपायर्ड पोषाहार

Sat, 31 Oct 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Sat, 31 Oct 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
Nutrition in Anganwari had expired
इस दौरान एक विद्यालय में 107 में से 15 बच्चे ही मिले जबकि दूसरे विद्यालय  में 79 में एक भी बच्चा उपस्थित नहीं मिला।
विज्ञापन


इसके अलावा नूरे इस्लामपुर  (रामसहायपुर) आंगनबाडी केंद्र में मिले एक्सपायर्ड पोषाहार को उन्होंने जब्त कर लिया। इसके अलावा विद्यालयों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी एक सप्ताह में दूर करने का अल्टीमेटम दिया। 


बाल अधिकार आयोग की सदस्य सुबह  10 बजे काशीपुर पहुंचीं। वहां एक ही प्रांगण में बाजार सलाबत खां और  काशीपुर के प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं।
विज्ञापन


काशीपुर विद्यालय में केवल 15  बच्चे उपस्थित मिले, जबकि बाजार सलाबत खां के विद्यालय में एक भी बच्चा  नहीं मिला। विद्यालय की चारदीवारी के अंदर गंदगी देखकर उन्होंने  शिक्षकोें से सवाल  किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैंडपंप खराब और शौचालय में लगे ताले  को उन्होंने तोड़वाया तो भीषण गंदगी देख भड़क उठीं। स्पष्ट जवाब न मिलने  पर वहीं से खंड शिक्षा अधिकारी से भी बात की जिन्होंने एक सप्ताह में साफ  सफाई कराने की जिम्मेदारी ली।

नाहिद लारी खान वहां से वे रामसहायपुर आंगनबाड़ी  केंद्र पहुंचीं तो वहां एक भी बच्चा नहीं मिला जबकि रजिस्टर में 55  बच्चे पंजीकृत थे, इनमे से 15 अतिकुपोषित की श्रेणी में थे। यहां खास बात यह मिली कि सहायिका यह भी नहीं बता सकी कि अतिकुपोषित बच्चों के लिए सरकार के क्या  दिशा निर्देश हैं।

 केंद्र में केवल तीन पैकेट पोषाहार मिला जिसमें से एक पैकेटर चूहे कुतर चुके थे दूसरा एक्सपायर हो चुका था। जिसे उन्होंने जब्त कर लिया। उन्होंने कहा कि यहां बाल पोषाहार में व्यापक अनियमितता मिली है।

बच्चों को कुछ दिया जाता है कि नहीं इसका कोई हिसाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जब्त पोषाहार वे अपने साथ आयोग ले जाएंगी जहां अन्य खामियों के अलावा इसकी भी जांच कराने की संबंधित विभाग से कराएंगी।


श्रीमती खान सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र भी गईं जहां मुख्य समस्या गंदगी की ही रही। प्रांगण में जानवर घूमते  मिले। उन्होंने इस बारे में एक सप्ताह का समय देकर स्थिति  सुधारने का अधीक्षक को निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed