फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Number of Kovid beds will increase in Maharaja Balwant Singh Hospital

महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में बढ़ेगी कोविड बेड की संख्या

Wed, 28 Apr 2021 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Number of Kovid beds will increase in Maharaja Balwant Singh Hospital
ज्ञानपुर। महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय भदोही में मौजूदा समय में कुल 135 बेड की सुविधा है। कोविड मरीजों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाकर 200 की जाएगी। इस लिहाज से अब महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में कुल 65 बेड की बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन

औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने बताया कि अस्पताल में गैस की पाइप लाइन हर बेड के लिए अलग से बिछाई जा रही है। इसके लिए कुल 70 लाख रुपये की लागत से ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। इसके साथ ही सुरियावा में 50 बेड और औराई स्थित ट्रामा सेंटर में 50 बेड के अस्पताल की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा दोनों अस्पतालों सुरियावा व औराई में 50-50 बेड नए दिए जा रहे हैं। साथ में प्रति बेड पर 1100 लीटर का एक ऑक्सीजन सिलेंडर दिया जाएगा। यानी, इन दोनों जगहों पर अब 100 नए ऑक्सीजन सिलिंडर खरीदे जाएंगे। जिसके बाद औराई क्षेत्र के लोग औराई और सुरियावा व आसपास लोग सुरियावा में अपना इलाज करा सकेंगे। जिले के बाकी क्षेत्रों के लोग भदोही के महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में भर्ती हो सकेंगे। औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने बताया कि यह व्यवस्था कोविड-19 के मरीज को देखते हुए बनाया जा रही है। विधायक ने बताया कि इसमें एक करोड़ 5 लाख रुपये खर्च होंगे। विधायक ने बताया कि जिसमें 35 लाख रुपये उन्होंने अपनी विधायक निधि से देने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी को पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि 35 लाख रुपये सांसद ने भी अपनी सांसद निधि से दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed