फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Now the second phase of the School Chalo Abhiyan will begin

Bhadohi News: अब शुरू होगा स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण

Sun, 22 Jun 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Now the second phase of the School Chalo Abhiyan will begin
ज्ञानपुर। स्कूल चलो अभियान का द्वितीय चरण एक जुलाई से शुरू होगा। एक से 15 जुलाई तक शिक्षक गांव-गांव जाकर अभिभावकों को प्रेरित करेंगे। परिषदीय विद्यालय वैसे तो 16 जून से ही खुल गए हैं, लेकिन बच्चे एक जुलाई से आएंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर शिक्षकों ने हाउस होल्ड सर्वे का काम शुरू कर दिया है। पहले चरण में करीब 14 हजार बच्चों का नामांकन किया गया था।
विज्ञापन

जिले में एक अप्रैल से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हुई थी। शासन के कड़े निर्देश थे कि शत-प्रतिशत बच्चों का पंजीकरण किया जाए। इसके लिए गांवों में स्कूल चलो अभियान के तहत कई रैलियां निकाली गईं। 15 मई से स्कूलों में ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया। अब स्कूल खुलने के बाद स्कूल चलो अभियान के तहत दूसरे चरण की कवायद शुरू की जाएगी। ग्रीष्मावकाश 15 जून को ही समाप्त हो गया, लेकिन गर्मी के कारण बच्चों की छुट्टी 30 जून तक बढ़ा दी गई है, लेकिन विद्यालय में शिक्षक आकर जरूरी कार्य निपटा रहे हैं। 30 जून तक स्कूलों में साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। एक जुलाई को विद्यालय में बच्चों के आने पर स्कूलों में चहल-पहल बढ़ जाएगी। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी विकास चौधरी ने बताया कि सभी बीईओ को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एक से 15 जुलाई तक रैली निकालकर अभिभावकों को जागरूक करें। उन्होंने बताया कि पहले चरण में स्कूल चलो अभियान के दौरान करीब नौ हजार बच्चों का नवीन नामांकन किया गया था। दूसरे चरण में 20 हजार से अधिक बच्चों को नामाकंन कराया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
एक जुलाई से बदल जाएगा स्कूल का समय

पहली जुलाई से स्कूलों का समय बदल जाएगा। पूर्व में जारी आदेश में कहा गया था स्कूल सुबह आठ बजे से दिन में दो बजे तक संचालित हाेंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने इसमें बदलाव कर दिया। स्कूल अब सुबह 7:30 से दिन में 1:30 बजे तक संचालित हाेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed