फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Now the purchase of paddy stopped in Katra Narepar and Sherpur Gopalahan

अब कटरा नारेपार व शेरपुर गोपलहां में भी धान खरीद हुई बंद

Wed, 29 Dec 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Now the purchase of paddy stopped in Katra Narepar and Sherpur Gopalahan
ज्ञानपुर। जिले में धान की खरीद को शुरू हुए अभी महज दो महीने हुए हैं कि खरीद बंद होने लगी है। आठ दिन पहले साधन सहकारी समिति सुरियावां में गोदाम फुल होने से बंद हुई खरीद को चालू नहीं कराया जा सका। अब अन्य केंद्रों से भी खरीद न होने की सूचनाएं आने लगी हैं। डीघ ब्लाक के कटरा नारेपार और सुरियावां ब्लाक के शेरपुर गोपलहां में बुधवार को खरीद नहीं हुई। यहां भी गोदाम फुल होना कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सुरियावां साधन सहकारी समिति पर खरीद के बाद करीब एक हजार क्विंटल से ज्यादा धान डंप पड़ा है। यहां के सचिव शिवशंकर बताते हैं कि एक बार कुछ धान उठान कराया गया था, बाद में कोई गाड़ी नहीं आई। ऐसे में दोनों कमरे फुल हो गए। समस्या यह है कि धान खरीदकर रखा कहां जाएगा। इसकी जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है। यहीं हाल कटरानारेपार की भी है। यहां के क्रय केंद्र प्रभारी राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार को भी खरीद नहीं हुई थी। बाद में 200 क्विंटल उठान होने पर बीच में एक दिन थोड़ी खरीद हुई। बुधवार को भी खरीद नहीं की गई। शेरपुर गोपलहां के प्रभारी बेचू राम ने बताया कि दो दिन से खरीद नहीं हो रही है। यहां गोदाम में 1101 क्विंटल धान की खरीदारी कर के गोदाम के अंदर रखा जा चुका है। उठान न होने के कारण जगह नहीं है। ऐसे में खरीद नहीं की जा रही है। उठान होने पर खरीद कराई जाएगी।
विज्ञापन

बोरों की कमी, धान का उठान नहीं
सीतामढ़ी। डीघ ब्लाक के किसान सेवा सहकारी समिति कटरा के राजकीय धान क्रय केंद्र नारेपार में बोरों की अनुपलब्धता के चलते धान क्रय नहीं हो पा रही है। इससे किसानों में नाराजगी है। क्रय केंद्र को पूर्व में जो बोरे उपलब्ध कराए गए थे वे सड़े गले और फटे थे। किसान अपने पैसे से बाजार से बोरे खरीद कर केंद्र पर धान बिक्री कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि बाजार में 30 रुपये में मिलने वाले बोरे में महज 40 किलो धान भरा जा सकता है। इस तरह प्रति क्विंटल 75 रुपये बोरे पर खर्च करना पड़ रहा है। बनकट गांव के किसान राकेश तिवारी, बेचूलाल आदि ने बताया कि गोदाम में जगह नहीं होने और बोरों के अभाव में उनके धान की खरीद नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, देवेंद्र सिंह ने बताया कि धान उठान को लेकर जो भी दिक्कत है उसे एक-दो दिन में दूर कर लिया जाएगा। खरीद करने के लिए केंद्र प्रभारियों से बात की जाएगी। जल्द ही उठान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed