फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Now meritorious in the district will be able to prepare for civil

अब जिले में मेधावी कर सकेंगे सिविल की तैयारी

Mon, 25 Oct 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Now meritorious in the district will be able to prepare for civil
ज्ञानपुर। अब जिले के मेधावी स्थानीय स्तर पर ही सिविल सर्विस समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत अब जिले में कक्षाएं चलेंगी। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। 50-50 छात्रों की दो कक्षाएं संचालित होंगी। इसके लिए स्कूल चयन की कवायद शुरू हो गई है। डीआईओएस को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

सामान्य परिवारों के अभिभावक अपने बच्चों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बाद किसी तरह स्नातक तक की शिक्षा दिला देते हैं लेकिन सिविल सेवा, नीट, जेईई, एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी महंगी फीस के कारण गरीब परिवार नहीं करा पाते हैं। कुछ मेधावी तो मेहनत से मुकाम हासिल कर लेते हैं, लेकिन कुछ के सपने टूट जाते हैं। एक साल पूर्व शुरू हुई मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में अभी तक मंडल स्तर पर मिर्जापुर में ही कक्षाएं चलती थी। जहां सोनभद्र और भदोही के होनहार पढ़ने जाते थे। दूरी अधिक होने और आने-जाने से लेकर ठहरने का खर्च अधिक होने से गिने-चुने छात्र ही वहां जा सके। अब शासन ने हर जिले में कक्षा संचालन का निर्देश दिया है। शासन का पत्र आने पर समाज कल्याण विभाग तैयारी में लग गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव ने बताया कि सिविल सेवा प्रारंभिक, राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक, नीट, जेईई, एनडीए, सीडीएस की प्रवेश परीक्षा के लिए विशेषज्ञ आनलाइन पढ़ाएंगे। 50-50 बच्चों के दो ग्रुप की कक्षा चलेगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर स्कूल की सूची मांगी गई है। स्कूल का चयन होने पर वहां पर कक्षाएं शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed