फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Now from July 14 the election of sugar mill association and committee

Bhadohi News: अब 14 जुलाई से चीनी मिल संघ और समिति का चुनाव

Sun, 25 Jun 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Now from July 14 the election of sugar mill association and committee
ज्ञानपुर। जिले में गन्ना विकास समिति व दी काशी सहकारी चीनी मिल प्रबंध समिति का चुनाव 14 जुलाई से शुरू होगा। सहकारिता विभाग ने नए सिरे से चुनाव तिथि तय किया है। पहले चुनावी प्रक्रिया 14 जून से शुरू होनी थी। सामान्य निकाय गठन के लिए 20 जून को अनंतिम सूची प्रकाशित होनी थी। एआर सहकारिता राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि नई अधिसूचना के अनुसार, अनंतिम सूची 14 जुलाई को प्रकाशित होगी। 15 जुलाई को मतदाता सूची पर आपत्ति मांगी गई है। निवार्चन अधिकारियों को दो दिन के अंदर (16 और 17 जुलाई) आपत्ति का निस्तारण करना होगा। इसके बाद 18 जुलाई को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। बताया कि 19 जुलाई को प्रत्याशी नामांकन करेंगे। 20 जुलाई को नामांकन की जांच होगी। एक दिन (21 जुलाई) नाम वापसी के लिए तय किया गया है। 23 जुलाई को मतदान और मतगणना होगी। प्रबंध कमेटी का चुनाव प्रक्रिया दो से नौ अगस्त के बीच चलेगी। बताया कि सभापति और उप सभापति का चुनाव 10 अगस्त को ही पूरा हो जाएगा। सुबह आठ से शाम चार बजे के बीच मतदाता सूची का प्रकाशन, आपत्ति, नाम वापसी और मतदान होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव में चार जिले के पांच हजार किसान मतदान करेंगे।
विज्ञापन

2007 से पूर्व औराई चीनी मिल बंद है। उससे जुड़े अधिकतर किसानों की मौत हो चुकी है। इसलिए सामान्य निकाय गठन के लिए नए सिरे से तैयारी हो रही है। मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली और भदोही के हर गांव से एक-एक किसान को जोड़ा जाएगा। करीब पांच हजार किसान प्रबंध समिति के चुनाव में हिस्सा लेंगे। इसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मत पड़ेगे। उन्होंने बताया कि आयोग ने चुनाव में परिवर्तन कर दिया है। अब 14 जुलाई से निर्वाचन की सभी प्रक्रिया शुरू होगी और 10 अगस्त तक पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed