फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Now evaluation of copies of UP board from 12

अब 12 से यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन

Sat, 09 May 2020 04:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
Now evaluation of copies of UP board from 12
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस महामारी को लेकर डेढ़ माह पूर्व रोका गया बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन मंगलवार से शुरू हो जाएगा। निदेशक का पत्र आने के बाद विभागीय तैयारी शुरू हो गई है। विषयवार कॉपी जांचने के लिए मात्र 40 फीसदी परीक्षकों को बुलाया गया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा खत्म होने के बाद 16 मार्च से विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में मूल्यांकन शुरू हुआ। 17 और 18 मार्च तक मूल्यांकन हुआ। उसके बाद कोरोना वायरस के मद्देनजर मूल्यांकन स्थगित कर दिया गया। जनता कर्फ्यू, लॉकडाउन के कारण करीब डेढ़ माह से अधिक समय तक कापियां नहीं जांची गईं। पांच मई से कॉपियों के मूल्यांकन करने की तैयारी शुरू हो गई थी, लेकिन वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद ऑरेंज जोन वाले जिलों में फिर मूल्यांकन न करने का निर्णय लिया गया। एक बार फिर शिक्षा निदेशालय ने बोर्ड परीक्षाफल को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए 12 मई से मूल्यांकन शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मुख्य नियंत्रक जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया ने बताया कि 12 मई से कॉपियां जांची जाएंगी। विषयवार कॉपी जांचने के लिए उतने ही परीक्षक बुलाए जाएंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल की 79 हजार और इंटर की 53 हजार कॉपियां जांचने के लिए आठ सौ के करीब परीक्षक लगाए गए हैं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए सिर्फ 340 परीक्षक ही बुलाए गए हैं। शुरूआती दिनों में मात्र पांच से छह हजार कॅापियां जांची गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed