फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Now Chief Minister Composite Model Schools will be built in all three tehsils

Bhadohi News: अब तीनों तहसीलों में बनेंगे मुख्यमंत्री कंपोजिट मॉडल विद्यालय

Fri, 06 Jun 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Now Chief Minister Composite Model Schools will be built in all three tehsils
ज्ञानपुर। जिले की तीनों तहसीलों में आधुनिक सुविधाओं से लैस मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण होगा। पहले चरण में स्वीकृत एक सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय स्कूल का निर्माण औराई के गिर्दबड़गांव में शुरू हो गया है। भदोही और ज्ञानपुर तहसील में जमीन की तलाश पूरी हो गई है। जल्द ही इस्टीमेट और प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। तहसीलों में निर्माण होने से छात्र-छात्राओं को आधुनिक सुविधा युक्त विद्यालयों में शिक्षा हासिल करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

प्रत्येक बच्चों को शिक्षा हासिल हो। शासन की ओर से इसे लेकर तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। यहां तक कि कॉन्वेंट व नर्सरी विद्यालयों की तर्ज पर परिषदीय विद्यालयों को सुविधा-संसाधनों से सुसज्जित किया जा रहा है। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को आवासीय सुविधा के साथ शिक्षा देने के लिए विद्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है। शासन की ओर से प्रत्येक तहसील क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कराने की योजना बनाई गई है। 25-25 करोड़ रुपये की लागत पांच से छह एकड़ भूमि में विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। विद्यालयों में नर्सरी से 12 तक की कक्षाएं संचालित होंगी। प्रत्येक विद्यालयों में करीब 15-15 सौ छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन


इस तरह की होगी सुविधाएं
विद्यालय भवन भूकंपरोधी निर्माण तकनीक, हरित ऊर्जा और ऊर्जा कुशल वास्तुकला के मानदंड पर आधारित होगा। विद्यालय में वर्ल्ड क्लास अवस्थापना सुविधाएं सुलभ कराई जाएंगी। इनमें प्रत्येक कक्षाकक्ष के लिए स्मार्ट क्लास, स्किल हब सेंटर, कक्षा एक से आठ के लिए कंपोजिट विज्ञान-गणित प्रयोगशाला, कक्षा नौवीं से 12 के लिए रसायन, भौतिकी विज्ञान हेतु मॉड्यूलर प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब और लैंग्वेज लैब होंगे। कक्षा एक से 8 और कक्षा 9 से 12 के लिए अलग-अलग पुस्तकालय, खेल का मैदान और ओपन जिम के साथ मल्टीपल एक्टिविटी हॉल की सुविधा होगी। इसके साथ ही, सोलर पैनल एवं वर्षा जल संचयन इकाई की स्थापना, आरओ एंड यूवी वाटर प्लांट, मिड-डे-मील, किचन व डायनिंग हॉल, वॉशिंग एरिया, मल्टीपल हैंडवॉशिंग यूनिट की व्यवस्था होगी। शिक्षक और शिक्षिकाओं के लिए अलग-अलग स्टाफ रूम भी निर्मित किए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



औराई के गिर्दबड़गांव में मुख्यमंत्री कंपोजिट मॉडल विद्यालय का निर्माण चल रहा है। भदोही और ज्ञानुपर तहसील में जमीन की तलाश की जा रही है। ज्ञानपुर में जमीन मिल चुकी है। जल्द ही इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाएगा। एक-एक विद्यालय के निर्माण पर 25-25 करोड़ खर्च आएगा।
- विकास चौधरी, प्रभारी बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article