फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Notice to two Kovid hospitals in irregularities

अनियमितता में दो कोविड अस्पतालों को नोटिस

Wed, 02 Jun 2021 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Notice to two Kovid hospitals in irregularities
कोरोना महामारी में संक्रमितों के परिवार वालों से मनमानी वसूली के मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने भदोही नगर के दो कोविड अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। चेतावनी दिया कि जवाब न देने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोरोना की दूसरी लहर में बढ़ते मौत के आंकड़ों को रोकने के जिला प्रशासन की ओर से महाराजा बलवंत सिंह स्थित एल-2 अस्पताल के अलावा जीवनदीप, जिया हार्ट केयर, जीवनधारा, आनंद, सूर्या हास्पिटल सहित छह निजी अस्पतालों को कोविड अस्पताल में परिवर्तित किया। संक्रमितों के उपचार के लिए कोविड अस्पतालों को शासन की ओर से रेट तय किया गया, लेकिन जिले के दो अस्पतालों ने मनमानी तरीके से संक्रमितों के परिवार वालों से पैसे लिए। शिकायत पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने एसडीएम भदोही के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित की। जांच में पाया गया कि जीवनदीप और जिया हार्ट केयर ने संक्रमितों के उपचार के नाम पर अधिक धनराशि ली। जांच रिपोर्ट मिलने पर सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने दोनों अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed