फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Notice to six ADOs and 80 secretaries for negligence

Bhadohi News: लापरवाही में छह एडीओ और 80 सचिव को नोटिस

Sun, 16 Apr 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Notice to six ADOs and 80 secretaries for negligence
ज्ञानपुर। ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों की कार्ययोजना अपलोड नहीं करने पर डीपीआरओ ने जिले के छह एडीओ और 80 सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने 20 अप्रैल तक शत प्रतिशत काम न होने पर वेतन रोकने की कार्रवाई होगी। जिले की ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त एवं 15वें वित्त से मनरेगा, खड़ंजा, शौचालय समेत अन्य विकास कार्य होता है। नए वित्तीय वर्ष के शुरू होने पर सभी ग्राम पंचायतों की ओर से 2023-24 वित्तीय वर्ष में होने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव बनाकर दिया जाता है। शासन की ओर से 30 अप्रैल तक आनलाइन अपलोड करने का समय निर्धारित किया गया है। जिसको शत-प्रतिशत पूर्ण कराने में पंचायत राज विभाग जुटा है। अप्रैल का पहला पखवारा बीत गया, लेकिन अब तक 546 ग्राम पंचायतों में मात्र 10 ही पूर्ण हो सके। भदोही और औराई के कुछ गांव को छोड़ दिया जाए तो डीघ, अभोली, सुरियावां, ज्ञानपुर में एक भी गांव की कार्ययोजना अपलोड नहीं हो सकी। जिसको लेकर डीपीआरओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने छह एडीओ और 80 सचिवों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कहा कि 20 अप्रैल तक कार्ययोजना अपलोड कर दी जाए अन्यथा वेतन रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed