फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Notice to SDO in case of death of lineman after falling from pole

Bhadohi News: खंभे से गिरकर लाइनमैन की मौत के मामले में एसडीओ को नोटिस

Sat, 28 Mar 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Notice to SDO in case of death of lineman after falling from pole
बिजली खंभे पर तार जोड़ते समय बिजली आपूर्ति होने से लाइनमैन की मौत मामले में एक्सईएन एसके सिंह ने एसडीओ प्रभात भार्गव को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। कहा कि शट डाउन लिए जाने के बाद भी बिजली सप्लाई कैसे चालू रही और इसके लिए कौन-कौन दोषी है। इसके अलावा लाइनमैन किन परिस्थितियों में खंभे में पर चढ़ा था। इसको लेकर स्पष्ट जवाब मांगा गया। सुरियावां कोतवाली के करियावं फीडर से जुड़े चकचंदा गांव में बृहस्पतिवार का तार टूटने की सूचना पर जोड़ने खंभे पर चढ़े लाइनमैन लालीपुर गांव निवासी परमेन्द्र गौतम (27) की अचानक करंट की चपेट में आने से खंभे से नीचे गिरने से मौत हो गई थी। आनन-फानन में एक्सईएन एसके सिंह मौके पर जांच करने पहुंचे और प्रारंभिक जांच में दोषी मिले जेई आनंद प्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

साथ ही शट डाऊन करने वाले कर्मचारी परमेश्वर और क्षेत्रीय लाईनमैन पवन को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया। वहीं उन्होंने मृतक बिजली निगम का लाइनमैन नहीं बताया। अब शुक्रवार को मामला तूल पकड़ने के बाद एक्सईएन ने एसडीओ प्रकाश भार्गव को भी नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जवाब मांगा है कि प्राइवेट लाईनमैन किन परिस्थितियों में बिजली बनाने के लिए चढ़ा। एक्सईएन ने बताया कि एसडीओ से जवाब मांगा गया है। संतोष जनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed