फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Notice to EXEN of RES, order of FIR on contractor

आरईएस के एक्सईएन को नोटिस, ठेकेदार पर एफआईआर का आदेश

Thu, 21 Apr 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Notice to EXEN of RES, order of FIR on contractor
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को सांसद और विधायक निधि के कार्यों की समीक्षा की गई। सांसद जया बच्चन की निधि से काम पूर्ण न कराने पर ठेकेदार को काली सूची में डालकर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। एक्सईएन आरईएस के खिलाफ शासन को पत्र लिखा। निधि से मिली रकम से स्कूल भवन पूर्ण न कराने पर प्रबंधकों को कड़ी फटकार लगाई। अपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा में पाया गया कि सांसद जया बच्चन की निधि से कार्यदयी संस्था आरईएस दत्तीपुर, बसुवापट्टी, गिरिया, भगौतीदासपुर में पिच रोड संग 600 मीटर पेंटिग स्वीकृत की गई थी। पिछली बैठक में गिट्टी उखाड़कर ठीक कराने का निर्देश दिया गया, लेकिन अब तक अपूर्ण है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर ब्लैकलिस्टेट कर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। सांसद निधि से होने वाले चिरौजी देवी इंटर कॉलेज कलापुर, श्रीपति शिवशरण बिंद उच्च माध्यमिक विद्यालय मुंगरी बिछिया, श्री विदेशी इंटर कॉलेज तारापुर के अपूर्ण कार्यों पर प्रबंधकों को फटकार लगाई। सांसद रेवतीरमण सिंह व सांसद राम सकल की निधि से होने वाले निर्माण कार्य अभी तक न पूर्ण होने पर नाराजगी जताई गई। विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजना में वित्तीय वर्ष-2021-22 में मिले तीन करोड़ में 2.46 करोड़ स्वीकृत की गई। कार्यदायी संस्थाओं की ओर से स्वीकृति 42 कार्यो में 27 ही पूर्ण मिला। इसी तरह औराई, ज्ञानपुर और भदोही विधानसभा में विधायक निधि से होने वाले कार्यों को समय से पूर्ण कराने का निर्देश परियोजना निदेशक को दिया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की मासिक बैठक हुई। इसमें सरकारी स्कूलों में बेहतर पठन-पाठन पर जोर दिया गया। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि आपरेशन कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर में 85.34 प्रतिशत जबकि 14 पैरामीटर में 90.29 प्रतिशत विद्यालय संतृप्त हो गएं है। संमग्र शिक्षा अभियान में जिले में 12 प्राथमिक विद्यालय का निर्माण चल रहा है, जिसमें दो पूर्ण हेेेचुके हैं। पुरानी विल्डिंग गिराने की कार्यवाही चल रही है। डीएमएफ फंड से 12 विद्यालयों में कंप्यूटर उपलब्ध कराया गया। शैक्षिक सत्र-2022-23 में स्कूल चलों अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed