फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Notice to BDO Abholi, ADO's salary stopped

बीडीओ अभोली को नोटिस, एडीओ का वेतन रोका

Fri, 14 Oct 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Notice to BDO Abholi, ADO's salary stopped
ज्ञानपुर/दुर्गागंज। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बृहस्पतिवार को अभोली ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। इससे कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों में खलबली मच गई। सुपरविजन सही न होने पर बीडीओ अभोली को नोटिस दिया जबकि मनरेगा की फाइल पर हस्ताक्षर न करने पर एडीओ का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे डीएम गौरांग राठी अचानक अभोली ब्लॉक पहुंचे। मनरेगा से कराए गए कार्यों की फाइल लंबित होने पर नाराजगी जताई। जुलाई और अगस्त की फाइल पर अब तक एडीओ पंचायत का हस्ताक्षर नहीं मिला। जिस पर अक्तूबर का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी की ओर से कार्यों का सुपरविजन सही ढंग से न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

एनआरएलएम कक्ष में सौरभ सिंह एवं राहुल से विभाग की चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली साथ ही बेहतर काम करने वाले समूह के बारे में भी पूछा। ब्लॉक में शौचालय न होने पर नाराजगी जताई और बीडीओ से जल्द क्षेत्र पंचायत से निर्माण कराने के लिए निर्देश दिया। बीडीओ से कहा कि एसडीएम से मिलकर यहां की जमीन की खतौनी निकलवाएं। यहां पर कितनी जमीन खंड विकास कार्यालय के नाम पर है। ग्राम पंचायत अधिकारी के समक्ष बैठक में प्रस्तावों को पास करने और उस पर काम करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed