फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Notice pasted against 30 encroachers

30 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नोटिस चस्पा

Thu, 25 Nov 2021 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Notice pasted against 30 encroachers
ज्ञानपुर। सुरियावां थाना क्षेत्र के महजूदा गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले 30 लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग ने नोटिस चस्पा किया। जिसमें चेतावनी दिया कि 10 दिन के अंदर अतिक्रमण हटवा लें अन्यथा बल पूर्वक कब्जा हटाया जाएगा। महजूदा के ग्राम प्रधान राजमणि पांडेय ने उपजिलाधिकारी को पत्रक देकर गांव में तीन दर्जन से अधिक लोगों पर 70 बीघे सरकारी भूमि ऊसर, बंजर, नवीन परती, पुरानी परती, जंगल और चारागाह की जमीन कब्जाने का आरोप लगाया था। एसडीएम के निर्देश पर हल्का लेखपाल विमिलेश कुमार मौर्य ने सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा किया। जिसको लेकर गांव में हलचल बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed