फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Notice issued to 1500 vehicle owners, RC issued on 154

1500 वाहन स्वामियों को नोटिस, 154 को आरसी जारी

Sat, 21 Nov 2020 05:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to 1500 vehicle owners, RC issued on 154
ज्ञानपुर। टैक्स जमा न करने पर जिले के 1500 वाहन स्वामियों के खिलाफ उप संभागीय परिवहन विभाग ने डिमांड नोटिस जारी किया है, जबकि 154 के खिलाफ आरसी जारी की गई। राजस्व विभाग के अफसर और कर्मी वाहन स्वामियों के यहां इसकी वसूली करेंगे। आरसी जारी होने के बाद बकाएदार टैक्स नहीं जमा करेंगे तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विभागीय उदासीनता और वाहन स्वामियों की मनमानी से वाहन टैक्स के रूप में विभाग का कुल पांच करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स बाकी है। हर तिमाही में होने वाली समीक्षा के दौरान टैक्स वसूली को लेकर सख्ती बरती जाती है। उप संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि टैक्स बकाए में 1500 वाहन स्वामियों को नोटिस और 154 को आरसी भेजी गई है। 154 बकाएदारों से तहसील प्रशासन वसूली करेगी। उन्होंने कहा कि आरसी के बाद भी टैक्स न जमा करने पर संबंधित वाहन स्वामियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ओवरलोडिंग में 17 ट्रक सीज, एक का चालान
ज्ञानपुर। शुक्रवार की रात परिवहन विभाग ने 17 ट्रकों को सीज किया जबकि एक का चालान किया। यात्रीकर अधिकारी शारदा प्रसाद मिश्र ने 12 जबकि एआरटीओ अरुण कुमार ने छह ट्रकों पर कार्रवाई की। चौरी, औराई और धौरहरा में 17 ओवरलोड ट्रक सीज किया गया जबकि एक का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed