फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Notice issued against 49 defaulters, case against two

Bhadohi News: 49 विद्युत बकायेदारों के खिलाफ नोटिस, दो पर मुकदमा

Fri, 27 Oct 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Notice issued against 49 defaulters, case against two
भदोही। राजस्व वसूली को लेकर बिजली विभाग का अभियान लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को भी विभाग ने नगर के कई इलाकों में अभियान चलाकर वसूली की। टीम ने लंबे समय से भुगतान न करने वाले 49 उपभोक्ताओं को सेक्शन-3 के तहत नोटिस चस्पा की। विभाग अन्य बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ भी आरसी जारी करने की तैयारी में है। टीम ने अभियान चलाकर 19.13 लाख रुपये की वसूली की। टीम ने दो उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी के आरोप में मुकदमा भी दर्ज कराया। वहीं छह उपभोक्ताओं की क्षमता वृद्धि की गई।
विज्ञापन

अवर अभियंता ज्योति प्रकाश के नेतृत्व में टीम ने रजपुरा, इंदिरा मिल, पिपरिस व नेशनल तिराहा क्षेत्र में जांच करते हुए 6.13 लाख रुपये वसूले। वहीं चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले दो उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। उधर अवर अभियंता प्रमोद चौहान ने अजीमुल्लाह चौराहा, स्टेशन रोड, कटरा बाजार, जलालपुर, कजियाना, सिधवन, मोढ बाजार में चेकिंग की। इस दौरान छह उपभोक्ताओं के कनेक्शन का भार बढ़ाया और 8.75 लाख की बकाया वसूली की। दो उपभोक्ताओं का कनेक्शन घरेलू से व्यवसायिक किया। अवर अभियंता नईबाजार सुजीत पटेल ने हुलासपुर, नईबाजार व मर्यादपट्टी में अभियान चलाकर 4.25 लाख रुपये की वसूली की। अधिशासी अभियंता अभिषेक यादव ने बताया कि लंबे समय से भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस जारी की गई है। बावजूद इसके भुगतान नहीं किया तो आरसी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed