फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Not allowed to go to counting center without pass

Bhadohi News: मतगणना केंद्र में बिना पास जाने की अनुमति नहीं

Sat, 13 May 2023 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Not allowed to go to counting center without pass
कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को प्रेक्षक नीरज शुक्ल ने बैठककर मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आला अधिकरियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुपालन करने का निर्देश दिया। मतगणना डायरी पढ़ने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि मतगणना प्रभारी उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में ही स्ट्रांग रूम का सील खोला जाए। मतगणना की वीडियोग्राफी कराई जाए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि मतगणना की तैयारी पूरी हो गई हैं। मतगणना कर्मियाें को को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। मतगणना स्थल में बिना पास प्रवेश नहीं मिलेगा। मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल वर्जित है। गणना के लिए आरओ टेबल पर कैलकुलेटर की व्यवस्था की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि मतगणना केंद्रों के अंदर वर्जित सामग्री पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि मतगणना के रूझानों को की जानकारी लाउडसपीकर के जरिये दी जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि शांतिपूर्वक मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। हर टेबल पर दो आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed