फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nodal officer saw the progress of development works

नोडल अफसर ने विकास कार्यो की प्रगति देखी

Tue, 30 Aug 2022 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer saw the progress of development works
कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक लेते नोडल अधिकारी समीर वर्मा बाएं से दूसरे। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। नोडल अधिकारी एवं समाज कल्याण विभाग के सचिव समीर वर्मा मंगलवार को जिले में पहुंचे। कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की प्रगति देखी। राजस्व की कम वसूली पर नाराजगी जताई। इसमें सुधार के लिए खनन, परिवहन सहित अन्य विभागों को हिदायत दी। उन्होंने जल जीवन मिशन योजना की निर्माणाधीन परियोजनाओं को त्वरित गति से पूर्ण कराने और खोदी गई सड़क को काम पूर्ण होने पर सही कराने का निर्देश दिया। उप निदेशक कृषि से कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देेेने के लिए प्रचार-प्रसार करें। विद्युत विभाग के अभियंता को निर्देश दिया कि मुख्यालय पर 24 घंटे, ग्रामीण अंचल में 20 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए। ट्रांसफार्मर को हर हाल में 24 घंटे के अंदर बदलें। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को गोवंश के संरक्षण के लिए पर्याप्त चारा संग अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। लोक निर्माण विभाग को खराब सड़कें सुधारने, डीएफओ को रोपे गए पौधों के ट्रीगार्ड बनवाने का निर्देश दिया। इसके बाद कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन योजना, ओडीओपी योजना, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। एक हजार की आबादी वाले गांव को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संतृप्त करने और 500 की आबादी वाले गांव को योजना से संतृप्त करने के लिए चिह्नित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को योजना का लाभ पहुंचे। लापरवाही बरतने वाले विभाग पर कार्रवाई की जाए। डीएम आर्यका अखौरी ने गंगा के बढ़ते जलस्तर, बाढ़ प्रभावितों को राहत, योजनाओं पर चर्चा की। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उठाए गए कदम से अवगत कराया। बैठक में सीडीओ भानु प्रतापग सिंह, एडीएम शैलेंद्र सिंह, शिव नारायण, पीडी मनोज कुमार, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, डीपीआरओ राकेश कुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed