{"_id":"60ba67898ebc3e7e3f45b82a","slug":"nodal-found-absent-in-inspection-recommendation-of-action-bhadohi-news-vns5930631131","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में अनुपस्थित मिले नोडल, कार्रवाई की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में अनुपस्थित मिले नोडल, कार्रवाई की संस्तुति
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीघ ब्लाक के 16 कोटे की दुकानों पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनांतर्गत राशन का नि:शुल्क वितरण शुक्रवार को दूसरे दिन भी शुरु नहीं हो सका। अनुपस्थित नोडल के खिलाफ आपूर्ति निरीक्षक ने जिला प्रशासन को कार्रवाई के लिए संस्तुति रिपोर्ट भेज दिया।
दरअसल मिली शिकायतों की जांच करने निकले आपूर्ति निरीक्षक ने इनारगांव, बैरीबीसा, कुलमनपुर समेत कई अन्य दुकानों से होने वाले वितरण के दौरान नोडल अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर सख्त नाराजगी जताई। इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक डीघ दिनेश कुमार यादव ने बताया कि वैश्विक महामारी के दौर में उक्त योजना का लाभ अंत्योदय के लगभग 38266 और पात्र गृहस्थी के तीन लाख समेत आधार वेरिफिकेशन पर प्रवासी मजदूर, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक, निराश्रित परिवारों को तीन मई से जिले में कार्यरत लगभग 744 कोटे की दुकानों से वितरण शुरु करने का निर्देश जारी हुआ है। पूर्व में तैनात नोडल अधिकारियों को सुबह छह बजे से खुलने वाली दुकानों के रात नौ बजे बंद करने तक उपस्थिति हर हालत में दर्ज कराने को कहा गया है। बावजूद इसके ब्लाकवार नामित नोडल उपस्थित होने में लापरवाही दिखा रहे हैं। जांच के दौरान अनुपस्थित रहने वाले नोडल के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। 16 दुकानों पर वितरण न होने के सवाल पर बताया कि डीघ ब्लाक में कुल 122 दुकानें हैं जिनमें से 16 दुकानों पर ईपास मशीनों में आई गड़बड़ी के कारण कार्डधारकों राशन से वंचित हो रहे हैं। शनिवार तक ब्लाक स्तर पर तैनात इंजीनियर गड़बड़ी दूर कर वितरण शुरू करा देंगे।