फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   No remuneration received, personnel encircle the RO

नहीं मिला पारिश्रमिक,कार्मिकों ने किया आरओ का घेराव

Mon, 03 May 2021 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
No remuneration received, personnel encircle the RO
अभोली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अभोली में बने मतगणना केंद्र पर तैनात कार्मिकों को पारिश्रमिक न मिलने से सोमवार को देर शाम आरओ का घेराव किया गया। लगभग 50 से अधिक तैनात कार्मिकों ने आरोप लगाया कि मतगणना शुरू कराने से पहले निर्वाचन विभाग ने दो दिवसीय प्रशिक्षण विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में कराया। प्रशिक्षण में मतगणना केंद्रों पर समय से उपस्थिति दर्ज कराने से लेकर तरह-तरह की बंदिशें लगाईं जिसका पालन कर हम सभी दो दिनों तक मतगणना में पसीना बहाया। जबकि प्रशिक्षण में यह जानकारी मिली थी कि मतगणना समाप्त होने पर आरओ पारिश्रमिक का भुगतान किसी भी रूप करेंगे और कार्मिक लेकर जाएंगे। 10 से 15 कार्मिक बिना पारिश्रमिक लिए ही आगे बढ़ने के लिए मजबूर हुए। आरओ/प्रभारी डीआईओएस एनएल गुप्ता ने बताया कि सभी कार्मिकों का भुगतान होने के बाद भी आरोप लगाया जा रहा है। मतगणना की व्यस्तता में यदि किसी को नहीं मिला तो दूसरे दिन बुलाकर देने का प्रावधान है। घेराव करने वालों में राजबहादुर, परमहंस, रजनीकांत, दिलशाद, नन्हे अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed