{"_id":"67bcbce9f4f04dda2001afb2","slug":"no-procession-should-be-taken-out-without-permission-dm-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-122820-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई भी जुलूस बिना अनुमति के न निकाले: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई भी जुलूस बिना अनुमति के न निकाले: डीएम
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें महाशिवरात्रि, रमजान माह, होलिका दहन, होलिकोत्सव, गुड फ्राइडे समेत अन्य पर्वों को सकुशल संपन्न कराने पर चर्चा की गई। धर्मगुरूओं से सहयोग मांगा गया।
डीएम ने महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक और निकलने वाली शिव बारात, शोभा यात्रा को लेकर आयोजकों से बात किया। बाबा हरिहर नाथ मन्दिर, चकवा महावीर मन्दिर, बड़े शिवधाम गोपीगंज, बाबा सेमराध नाथ मन्दिर, सीता समाहित मन्दिर, तिलेश्वरनाथ, कबूतरनाथ, रामपुर घाट आदि स्थलों पर होने वाले कार्यक्रम आयोजकों से जिलाधिकारी ने संवाद करते हुए नियमानुसार कार्यक्रम करने का निर्देश दिया। आयोजको से कहा कि कोई भी जुलूस बिना अनुमति के न निकाले। सभी शिवबारात शोभा यात्रा, पताका, झॉकी की ऊंचाई एवं लम्बाई चौड़ाई मानक अनुसार हो। बोर्ड परीक्षा को देखते हुए डीजे के ध्वनि निर्धारित डेसीमल में ही रहे। अधिकारियों से कहा कि जिन क्षेत्रों में पूर्व के वर्षों में दिक्कतें हुई है वहां सतर्क रहें। डीएम ने हर्बल रंगों को प्रयोग करने का अपील किया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि आगामी त्यौहारो और निकलने वाले जुलूस, शोभा यात्रा के मार्गो पर कोई भी निराश्रित पशु न टहले। सीएमओ से कहा कि त्योहारों में किसी भी दुर्घटना आदि की दशा से निपटने के लिये जिला चिकित्सालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रा, पीएचसी को अलर्ट मोड पर रखा जाए। इस मौके पर एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह, एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एसडीएम अरूण गिरी, श्याममणि त्रिपाठी, बरखा सिंह, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक आदि मौजूद रहे।