फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   No permission required, just appoint one person, he will put up the banner wherever you say.

Bhadohi News: अनुमति की जरुरत नहीं, बस एक आदमी लगाइए, जहां कहेंगे, वहां लगा देंगे बैनर

Thu, 08 Oct 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
No permission required, just appoint one person, he will put up the banner wherever you say.
ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे के पुलिस बूथ के ऊपर लगी होर्डिंग। संवाद
बैनर के लिए कोई परमिशन नहीं लेना है, बस एक आदमी लगा दीजिए, आप जहां कहेंगे, वहां हम आपका बैनर लगा देंगे। बैनर के साइज के हिसाब से आप कितने बैनर बनाने हैं और कहां-कहां लगाना, बस आप यह हमें बता दीजिए। इस तरह आसपास के जिलों के ठेकेदार विज्ञापन की बुकिंग कर रहे है। जिले में मनमाने ढंग से होर्डिंग्स लगा रहे है।
विज्ञापन

प्रयागराज के एक ठेकेदार से हमारे संवाददाता ने पूछा कि आप प्रयागराज से हैं, क्या भदोही में आकर लगा देंगे? तो ठेकेदार ने कहा हां, क्यों नहीं, भाड़ा आपको देना होगा। चुनावी सीजन नजदीक आते ही बाजारों के साथ चक्की-चौराहे पर बैनर सजने लगे हैं। बैनरों से न सिर्फ बाजारों की सुंदरता प्रभावित हो रही हैं। वहीं यह होर्डिंग-बैनर दुर्घटनाओं का भी कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की दो नगर पालिका और पांच निकायों में अब तक केवल गोपीगंज को छोड़कर कहीं भी होर्डिंग-बैनर लगाए जाने के लिए किसी तरह की कोई गाइडलाइन नहीं है। भदोही में कुछ प्राइवेट स्थानों पर होर्डिंग लगाने के लिए प्रयागराज के ठेकेदार भी सक्रिय हैं। गोपीगंज में करीब एक जगहों पर बैनर लगाने की अनुमति हैं, लेकिन इसके उलट सातों निकायों में 100 से अधिक स्थानों पर होर्डिंग बैनर लगाए गए हैं। जिले में धीरे-धीरे विधानसभा चुनाव और जिला पंचायत चुनाव को लेकर नेताओं की सक्रियता बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed