फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   No one saw his face, Jamwant came true with the magic of voice

Bhadohi News: चेहरा किसी ने नहीं देखा, आवाज के जादू से जामवंत को किया साकार

Tue, 09 Jan 2024 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
No one saw his face, Jamwant came true with the magic of voice
सुरियावां। जामवंत कह सुनु रघुराया। जा पर नाथ करहु तुम्ह दाया॥ ताहि सदा सुभ कुसल निरंतर। सुर नर मुनि प्रसन्न ता ऊपर॥...श्रीराम चरित मानस की यह पंक्तियां सुनाते हुए रामानंद सागर के मशहूर सीरियल रामायण में जामवंत की भूमिका निभाने वाले राजशेखर उपाध्याय थोड़े भावुक हो जाते हैं। वे कहते हैं प्रभु श्रीराम की कृपा ही थी भदोही जैसे छोटे से जिले के निकलकर वे राष्ट्रीय फलक पर छा पाए।
विज्ञापन

अमर उजाला से खास बातचीत में राजशेखर उपाध्याय ने बताया कि जब मैं मुंबई जैसे महानगर में पहुंचे तो कई छोटे-छोटे रोल और काम कर आजीविका चलाई, लेकिन श्रीराम की कृपा से उनकी मुलाकात पापा जी (रामायण सीरियल में काम करने वाले हर कलाकार रामानंद सागर को पापा जी ही बुलाते थे) से हुई। उनकी कद काठी और सुडौल शरीर को देखकर उन्होंने मुझे जामवंत की भूमिका निभाने का आफर दिया। बताया कि रामायण सीरियल में उन्होंने जामवंत के अलावा श्रीधर, मकराच्छ, अग्निदेव और आर्य सुमागध जैसे छोटे-छोटे रोल भी निभाए थे। बताया कि यह प्रभु श्रीराम की कृपा दृष्टि ही रही कि जिस भूमिका को मैंने मुखौटे के पीछे रहकर निभाया। वह अमर हो गया। आज भी जामवंत की आवाज और संवाद के कारण लोग मुझे पहचानते हैं। रामायण सीरियल के शुरू होने के पीछे की कहानी को बताते हुए उन्होंने कहा कि सीरियल शुरू होने के कुछ साल पहले पापा जी काफी परेशान रहते थे। एक दिन हमारी मुलाकात हुई तो मैंने उन्हें आत्मिक शांति के लिए सुबह-शाम रामचरित मानस पाठ करने की सलाह दी। इसके बाद वे इतने रम गए कि रामायण सीरियल बनाने की ठानी और किरदारों की कांस्टिंग शुरू की गई। बताया कि सीरियल शुरू होने के बाद कई बाधाएं आई, लेकिन ऐसा लग रहा था कि मानों की प्रभु श्रीराम ही सीरियल की सारी बाधाओं को दूर कर रहे हैं और स्वत: ही सारी चीजें हो जाती थी। बताया कि अयोध्या में बन रहा राम मंदिर सनातन धर्म की ध्वजा को पूरे में विश्व में फहराने का कार्य करेगा। प्रभु श्रीराम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी औरी सीएम योगी को इस काम के लिए चुना है। देश वासियों का सौभाग्य है कि हम इसके साक्षी बन रहे हैं।
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जामवंत को श्रीराम की पाती का इंतजार
उन्होंने बताया कि उन्हें राम मंदिर में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण नहीं मिला है, लेकिन उन्हें प्रभु श्रीराम की पाती का इंतजार है। बताया रामायण में जामवंत प्रभु श्रीराम की सेना के मंत्री की भूमिका में थे। प्रभु श्रीराम उनसे सलाह लेकर ही कुछ काम करते थे। आज जब प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है तो अपने अभिनय से रामायण को अमर करने देने वाले किरदारों को भी निमंत्रण मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed