{"_id":"658c7493946f234ad70a0d75","slug":"no-food-no-bonfire-passengers-waiting-for-trains-are-shivering-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-7164-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: मुसाफिर खाना न अलाव, ठिठुर रहे ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: मुसाफिर खाना न अलाव, ठिठुर रहे ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री
विज्ञापन
ज्ञानपुर। समय 10 से 12 बजे के बीच....अमर उजाला के चार रिपोर्टर, जिले के भदोही, ज्ञानपुर रोड, सुरियावां और परसीपुर जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। कड़कड़ाती ठंड के बीच उन्हें स्टेशन पर कुछ यात्री ट्रेन का इंतजार करते हुए मिले। पूछने पर बताया कि उनकी ट्रेन लेट है। इस बीच जब स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का पता लगाया गया तो सुविधाएं नाकाफी मिली। स्टेशनों पर न तो मुसाफिर खाने की व्यवस्था दिखी और न ही अलाव की। ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री ठंड में ठिठुरते दिखे।
जिले में इन दिनों जमकर ठंड पड़ रही है। स्थिति यह है कि सुबह-शाम सर्द हवाओं के बीच घने कोहरे का भी असर बढ़ गया है। जिससे ट्रेनों की लेटलतीफी भी आम हो गई है। अमर उजाला की टीम ने जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुबह 10 बजे यात्री सुविधाओं की पड़ताल की। किसी स्टेशन पर ढंग की सुविधाएं नहीं थीं। सुरियावां रेलवे स्टेशन पर सभी गाड़ियां विलंब से आ रही थीं। भदोही रेलवे स्टेशन पर एक, गोपीगंज में चार और परसीपुर में एक पैंसेजर ट्रेनें लेट रहीं। इस दौरान कोई फर्श तो कोई टूटी-फूटी सीढि़यों पर ट्रेनों का इंतजार करता दिखा। मुसाफिरखाना न होने के कारण लोगों को स्टेशन पर ही बिस्तर बिछा कर सोने को मजबूर होना पड़ता है।
परसीपुर स्टेशन पर स्टेशन पर अजय दुबे लखनऊ जाने के लिए काशी विश्वनाथ का इंतजार कर रहे थे, लेकिन ट्रेन होने के ठंड में ही इंतजार करते दिखे। वहीं सुरियावां निवासी अजय दुबे हर दिन वाराणसी जाते हैं, लेकिन आज ट्रेन लगभग तीन घंटा लेट रहा। बताया कि वे समय से ऑफिस नहीं पहुंच सकेंगे। गोपीगंज स्टेशन पर उधना-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन लगभग पांच घंटे लेट पहुंची। बिहार जाने के लिए इंतजार कर रहे मुजीब ने बताया कि ट्रेन पर न तो ठंड के बचाव के इंतजाम और न ही कहीं ढंग से रुकने को। मजबूरी में प्लेटफार्म पर इधर-उधर घूमकर समय बिताना पड़ा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
इन-इन स्टेशन पर यह ट्रेनें रही लेट
सुरियावां स्टेशन: 1107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस ग्वालियर से बनारस जाने वाली तीन घंटा 40 मिनट लेट, 14204 इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, कामायनी एक्सप्रेस 11072 गोरखपुर से लोकमान्य तिलक एक घंटा और 15018 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस डॉउन में दो घंटा 28 मिनट लेट रही।
परसीपुर स्टेशन: बुदेंलखंड एक्सप्रेस 1.48 मिनट, काशी विश्वनाथ ढाई घंटा, कामायनी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा और जनता के अलावा एक पैसेंजर दो घंटे लेट रही।
भदोही स्टेशन: अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल करीब 2.20 घंटे लेट।
ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन: डाऊन उधना दानापुर तीन घंटे लेट, दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस आठ घंटे, स्वतंत्रता सेनानी नौ घंटे और पवन एक्सप्रेस सात घंटे लेट।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
भदोही अलावा कहीं रैन बसेरा और अलाव नहीं
भदोही रेवले स्टेशन एकमात्र ऐसा स्टेशन हैं, जहां 10 बेड का रैनबसेरा बनाया गया है। यहां अलाव की भी व्यवस्था देखने मिली। इसके अलावा ज्ञानपुर रोड, सुरियावां और परसीपुर में न तो मुसाफिरखाना है और न ही अस्थाई रैनबसेरा ही बने हैं। अलाव भी नहीं जलाए जा रहे हैं। स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोग ठंड के मारे इधर-उधर भटकने को बाध्य दिखे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बोले अफसर, बढ़ाई जा रहीं सुविधाएं
सुरियावां स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि स्टेशन पर धीरे-धीरे सुविधाएं बढ़ायी जा रही हैं। ठंड से बचाव के इंतजाम भी जल्द ही कराए जाएंगे। परसीपुर स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह के अनुसार ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित है। स्टेशन की दुर्व्यवस्थाओं को दूर करने का प्रयास होगा। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजय पांडेय के अनुसार यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है, जो कमियां है उसे दूर किया जाएगा।