{"_id":"6ae794c53ac0c4a2b7084c69","slug":"no-doctors-or-pharmacists-at-the-health-fair-nursing-staff-distribute-medicines-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-150840-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: आरोग्य मेले में न डाॅक्टर न फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ बांटे दवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: आरोग्य मेले में न डाॅक्टर न फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ बांटे दवाई
विज्ञापन
चकटोडर पीएचसी पर खाली पड़ी डॉक्टर की कुर्सी। संवाद
जिला मुख्यालय से सटा चकटोडर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में व्यवस्थाएं बेपटरी दिखीं। यहां मरीजों के पहुंचने का समय निश्चित है, लेकिन डॉक्टर का नहीं। रविवार को 12.20 बजे तक चिकित्सक की कुर्सी खाली रही। केंद्र पर आने वाले मरीजों को नर्सिंग स्टाफ और लैब टेक्नीशियन दवा दे रहे थे। मौके पर फार्मासिस्ट भी नहीं रहे। मेले में कुल 1228 मरीजों का उपचार किया गया।
जिले के 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें मौसम बीमारी से ग्रसित मरीजों की संख्या अधिक रही। जिन्हें जांच पड़ताल करके दव दी गई। चकटोडर, महजूदा, कसियापुर, करियाव, नई बाजार, जयरामपुर, लालानगर, गोपीगंज, सेमराध, डेरवां, हरिहरपुर आदि पीएचसी पर लगे मेले में 1228 मरीज पहुंचे। इसमें ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार, बदन दर्द, जकड़न से ग्रसित रहे। चकटोडर पीएचसी पर लापरवाही बरती जा रही है। यहां तीन महीने पहले ही फार्मासिस्ट का तबादला हुआ कानपुर हुआ है। हर रविवार को 10 से चार बजे स्वास्थ्य मेला लगता है।
-- -- -- -- -- -
वर्जन:
यदि ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरती जा रही है, तो गलत है। गोपीगंज अधीक्षक से इस संबंध में जवाब मांगा जाएगा कि डॉक्टर मौके पर क्यों नहीं रहे। इसका कारण क्या है। - डॉ. ओपी शुक्ला, सीएमओ, भदोही।