{"_id":"627ab1fa6c67cd3f5617ad74","slug":"nine-sacks-of-explosives-recovered-accused-arrested-bhadohi-news-vns652869353","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ बोरी विस्फोटक बरामद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ बोरी विस्फोटक बरामद, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरी थाना क्षेत्र के दानूपट्टी गांव में मंगलवार को पुलिस ने छापा मारकर एक मकान से नौ बोरी विस्फोटक बरामद किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया। भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
दीपावली पर्व पर चौरी इलाके में अवैध पटाखा का कारोबार बढ़ जाता है। कुछ साल पूर्व रोटहां में एक मकान में विस्फोट होने से पश्चिम बंगाल के दर्जन भर मजदूरों की मौत हो गई थी। उस दौरान पुलिस की जांच के दौरान प्रतापगढ़ से कारोबारी को गिरफ्तार किया गया था, हालांकि उसके बाद पुलिस ने चुप्पी साध ली। इस बीच एक बार फिर इलाके में विस्फोटक सामग्री का कारोबार बढ़ते लगा है। मुखबिर की सूचना पर चौरी थाने के उप निरीक्षक चंद्रमा प्रसाद पासवान ने दानूपट्टी गांव निवासी बुनकर चांदबाबू के घर छापे की कार्रवाई कर नौ बोरियों में रखा विस्फोटक बरामद किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया। बरामद सामग्री सुरियावां निवासी किसी कारोबारी की बताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया बरामद सामग्री पटाखा बनाने का विस्फोटक प्रतीत हो रहा है।