फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nine more corona infected found

कोरोना के नौ और संक्रमित मिले

Wed, 09 Dec 2020 06:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Nine more corona infected found
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को नौ नए मरीज मिले। इसमें तीन जौनपुर जबकि एक वाराणसी का शामिल रहा। चार लोगों ने जिले में ही कोविड की जांच कराई थी। जिले के पांच मरीजों को मिलाकर संक्रमितों की संख्या 2029 पहुंच गई, हालांकि एक्टिव केस की संख्या 80 है।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने के साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है, लेकिन शादी विवाह से लेकर बाजारों में सरकारी गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। बुधवार को मिले संक्रमितों में भदोही नगर का वृद्ध, ज्ञानपुर के पुरानी बाजार में किशोर, कुसौड़ा में किशोर, जमुनीपुर में अधेड़ और मुजहरा में युवक शामिल रहे। इसी तरह जौनपुर के रामपुर क्षेत्र के जगदीशपुर के दंपति, रामपुर के भकतीन की युवती और वाराणसी के कपसेठी का युवक शामिल रहा। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने कहा कि संक्रमितों के सापेक्ष एक्टिव केस की संख्या कम है। वहीं दूसरी ओर सुरियावां नगर के मुख्य बाजार में सामाजिक दूरी तार-तार होती दिखी। बाइक सवार और पैदल चलने वाले एक दूसरे से सटे दिखे। कमोबेश यही हाल अन्य बाजारों में देखने को मिली। जिस तरीके से लापरवाही बरती जा रही है उससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed