फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nine injured including two women, four arrested in bloody struggle

खूनी संघर्ष में दो महिलाओं समेत नौ घायल, चार गिरफ्तार

Wed, 08 Jul 2020 04:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Nine injured including two women, four arrested in bloody struggle
लालानगर में हुई मारपीट में घायल युवक। - फोटो : BHADOHI
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के लालानागर गांव में मंगलवार की देर रात दरवाजे पर वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में महिलाओं समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। घायलों का इलाज सीएचसी में कराया गया। दो लोगों की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। दोनों पक्षों की तहरीर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

लालानगर गांव निवासी इरशाद ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रात में मनबढ़ पड़ोसी चार पहिया वाहन से आए और जबरन उसके रिहायशी मकान के दरवाजे पर वाहन खड़ा करने लगे। मना करने पर एक दर्जन से अधिक लोग लाठी-डंडा लेकर टूट पड़े। इस दौरान चले ईंट-पत्थर से गैरेज में और आसपास खड़े एक दर्जन से अधिक दो पहिया और चापहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मारपीट में एक पक्ष से मुस्तफा (34), रईशा (38), मो. शमी (23), मो. इरशाद अली (36), मो. इमरान (34), मोनू (27), विश्राम मोहम्मद (30) घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से भी दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने हालात की जानकारी फोन से कोतवाल को दी। दलबल के साथ पहुंचे कोतवाल कृष्णानंद राय ने दोनों पक्ष को समझाकर शांत कराया और घायलों को सीएची में भर्ती कराया। मो. इरशाद अली, मो. इमरान की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस तनाव को देखते हुए स्थिति पर नजर रख रही है। कोतवाल कृष्णानंद राय ने कहा कि एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed