फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   NIA Raid in UP Bhadohi two places including travel agent team took away these items

Nia Raid: भदोही में ट्रेवल एजेंसी संचालक के घर समेत दो स्थानों पर एनआईए का छापा, इन सामानों को साथ ले गई टीम

Wed, 11 Oct 2023 08:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 11 Oct 2023 08:42 PM IST
सार

एनआईए की लखनऊ और बिहार की दो टीमों ने बुधवार को भदोही जिले के मर्यादपट्टी, मामदेवपुर व काजीपुर में दबिश दी। ट्रेवल एजेंसी संचालक मौलाना सोहैब आलम नदवी से घंटों पूछताछ की। 

विज्ञापन
NIA Raid in UP Bhadohi two places including travel agent team took away these items
भदोही में एनआईए का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से रिश्ते के आरोप में बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की लखनऊ व बिहार की दो टीमों ने भदोही जिले के मर्यादपट्टी, मामदेवपुर व काजीपुर में दबिश दी। मर्यादपट्टी, मामदेवपुर में ट्रेवल एजेंसी संचालक मौलाना सोहैब आलम नदवी से घंटों पूछताछ की। उनके यहां से धार्मिक पुस्तिका, मोबाइल व रसीद बरामद कर ले गई।

विज्ञापन


राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम कोतवाली पुलिस के साथ सुबह 5.30 बजे के करीब भदोही कोतवाली के मर्यादपट्टी मामदेवपुर गांव में पहुंची। ट्रेवल एजेंसी संचालक मौलाना सोहैब आलम नदवी से पुलिस ने लगभग चार घंटे तक पूछताछ की। पूरे घर की तलाशी ली। घर से दो धार्मिक पत्रिकाएं, दो सिम वाला एक मोबाइल फोन और एक रसीद अपने साथ ले गई।

विज्ञापन

परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल की जांच

सोहैब आलम ने बताया कि जब टीम पहुंची तो वह सो रहे थे। उनके बेटे ने दरवाजा खोला। पुलिस के साथ पहुंची टीम ने उनसे पूछताछ की और पूरे घर की तलाशी लेने की बात कही। शोएब के अनुसार टीम ने उनसे गाइडेंस पब्लिकेशन के डॉ. ख्वाजा के बारे में पूछा। मैंने बताया कि उन्हें लंबे समय से जानता हूं। उनसे मदरसे में सम्मेलन के दौरान मुलाकात हुई थी। उनसे बातचीत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सौतेली मां के साथ रहने वाली दो सगी बहनों की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कारण साफ नहीं

इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल कंटेंट के अलावा व लैपटॉप इत्यादि की जांच की। टीम ने उनका मोबाइल जब्त कर लिया। वहदत नाम की दो पत्रिकाएं और ताहा ट्रस्ट की रसीद लेकर गए हैं। इसमें 2018 के बाद चंदे की कोई रसीद नहीं काटी गई है।

टीम ने अजीमुल्ला चौराहे पर उनके डाटा हिल ट्रेवल एजेंसी में भी जांच पड़ताल की। इसके बाद टीम काजीपुर में भी एक व्यक्ति के यहां दबिश दी। बताया कि जिस व्यक्ति की टीम को तलाश थी, वह लखनऊ में नौकरी करता है। आवश्यक पूछताछ के बाद टीम वहां से चली गई।

पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि जांच एजेंसी को जो भी सूचना मिली थी, उसी आधार पर जांच करने पहुंची थी। जिले की पुलिस ने उनका सहयोग किया है। टीम ने क्या कार्रवाई की और क्यों की, इसको राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर गोपनीय रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed