फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Newly married suspicious death by burning , husband arrested

संदिग्ध हाल में जलने से विवाहिता की मौत, पति गिरफ्तार

Tue, 09 Jun 2015 12:57 AM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Tue, 09 Jun 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
Newly married suspicious death by burning , husband arrested
कोतवाली क्षेत्र के पिपरीस डीह में रविवार की रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति को
विज्ञापन


गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पप्पू शर्मा के पुत्र दीपक शर्मा का विवाह एक वर्ष पूर्व खरगूपुर हाथी बाजार (वाराणसी) के शेषमणि शर्मा की पुत्री गंगा (19) से हुआ था। एक माह पूर्व गौना आया था।
विज्ञापन


ससुराल पक्ष की मानें तो बीती रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद गंगा अपने कमरे मे जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर खुद को आग लगा ली थी। उनका यह भी कहना है कि आग लगने के बाद
विज्ञापन
विज्ञापन


 चीख पुकार सुनकर लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर उसे बचाने का भरसक प्रयास किया और राजकीय महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के मुताबिक विवाहिता पूरी तरह

जल गई थी। घटना की सूचना पाकर मायके के लोग भी अस्पताल पहुंच गए थे। लड़की की माता जीरा देवी ने बताया की बीती रात 10 बजे उनकी बेटी ने फोन से यहां से विदा कर लाने की बात कही थी, लेकिन हालात इतने खराब

थे उसने यह नहीं बताया था अन्यथा हम लोग रात ही उसे लेने पहुंच गए होते। रोते बिलखते मां ने कहा कि भोर होते होते उसके जल जाने की सूचना मिली। उन्होंने यह भी बताया कि गौना आए अभी एक माह ही हुआ है और


ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए तरह-तरह से प्रताडि़त करने लगे थे। उन्होंने पुलिस को सास, ससुर, पति और जेठ के खिलाफ बेटी को जलाकर मार डालने की तहरीर दी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शहर कोतवाल अजय श्रीवास्तव ने बताया की पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed