फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   New twist in Bhadohi's Vansipur murder

वंशीपुर मर्डर में नया मोड़, हत्या की धारा हटी

Tue, 18 Feb 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
New twist in Bhadohi's Vansipur murder
फोटो 10
विज्ञापन

वंशीपुर मर्डर में नया मोड़, हत्या की धारा हटी
डरवश पत्नी ने पुराने प्रेमी और कुछ लोगों का नाम बताया
पीएम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि, आरोपी पत्नी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के वंशीपुर गांव में रविवार की सुबह राजित लाल की हत्या के मामले में नाटकीय मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई। मृतक की पत्नी के खिलाफ दर्ज हत्या की धारा हटाते हुए उसे न्यायालय भेजा गया।
सोमवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से रूबरू होकर एसपी रामबदन सिंह ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह वंशीपुर में राजितलाल उर्फ पंडित की उसकी पत्नी सीता देवी ने सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या करने की सूचना मिली। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी सीता ने पूछताछ में पहले मर्चवार के बेनी, राजू, झक्कर के नाम बताए। पूछताछ में उनकी संलिप्तता नहीं मिली। उसके बाद आरोपी ने अपने मायके के लाल दूबे, छटंकी दूबे, दल्लू दूबे, अखिलेश दूबे के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात कही गई। जिसमें उसका एक पुराना प्रेमी भी शामिल रहा। मौके पर पुलिस और स्वाट टीम की ओर से जांच की गई तो उनकी भी संलिप्तता नहीं मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

कड़ाई से आरोपी सीता से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 15 फरवरी की शाम सात बजे खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ और मारपीट भी हुई। उसके बाद मै खेत में चली गई। वहां से लौटकर आने पर देखा तो पति साड़ी के फंदे से फांसी लगा लिए थे। घटना से मैं काफी डर गई थी। मेरे सास-ससुर हत्या के पीछे मेरा ही हाथ मान रहे थे। एसपी ने कहा कि अब तक की विवेचना में आत्महत्या की बात प्रमाणित हुई। उसकी पत्नी ने आत्महत्या के लिए प्रेरित किया। जिससे धारा 302 को हटाकर 306 में परिवर्तित किया गया। गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक राम कुमार यादव, शेराफुल हसन और महिला कांस्टेबल ललिता यादव शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूमों को देख पिघल गई खाकी!
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के वंशीपुर गांव में युवक की मौत के मामले में 24 घंटे के अंदर हत्यारोपी पत्नी सीता के खिलाफ दर्ज मुकदमे के परिवर्तित होने को लेकर तरह-तरह की चर्चा रही। जानकारों का मानना है कि मृतक राजित लाल के दो बेटे अमन और गुड्डू और एक बेटी अमृता हैं। जिनकी उम्र एक से पांच साल के बीच है। बच्चों के सिर से पहले ही पिता का साया उठ गया है। ऐसे में अगर उसकी मां सीता जेल चली जाएगी तो उनकी देखभाल कौन करेगा। बच्चों का भविष्य पूरी तरह अंधकारमय हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed