फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   New PCV vaccine will protect children from diseases

बीमारियों से बच्चों को बचाएगी नई पीसीवी वैक्सीन

Sun, 19 Jul 2020 03:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
New PCV vaccine will protect children from diseases
ज्ञानपुर। निमोनिया जैसी घातक बीमारियों से नवजात बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक और नई वैक्सीन का इजाद कर नि:शुल्क टीकाकरण कराने के लिए रणनीति तैयार कर लिया है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि न्यूमोकोकल वैक्टीरिया के कारण निमोनिया आदि घातक बीमारियों की चपेट आकर नवजात दम तोड़ते रहते हैं, जिस पर प्रभावी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग स्तर से चल रही। उठापटक पर शासन ने विराम लगाते हुए पीसीवी नई वैक्सीन गत माह आठ अगस्त को लांच भी कर देगी। उक्त वैक्सीन की विशेषता और लाभार्थियों को लाभ दिलाने के लिऐ वर्चुअल प्रशिक्षण भी स्वास्थ्य कर्मियों 24 और 25 जुलाई को आयोजित होने वाली कार्यशाला में अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद स्वास्थ्य कर्मी पांच सीएचसी और 16 पीएचसी पर नि:शुल्क टीकाकरण के लिए अभियान शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि इस टीके को लगाने से बच्चों को निमोनिया, डायरिया, सर्दी, जुखाम, मस्तिष्क बुखार से बचाया जा सकेगा। अब तक बच्चों में लगने वाले बीसीजी, ओरल पोलियो, हेपेटाइटिस-बी, पेनटावैनेलट, ओपीवी, एफआईपीवी, पीसीबी, रोटावायरस, एमआर, मिजिलल्स, रूबेला, विटामिन-ए का टीका लगाया जाता रहा है। सत्र 2019-20 अंतर्गत कुल 42873 बच्चों को चिह्नित कर 38569 का टीकाकरण भी कराया चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed