फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   New Parliament Building: Bhadohi's carpets are enhancing the beauty of Central Vista, PM Modi praised the arti

New Parliament Building: सेंट्रल विस्टा की शोभा बढ़ा रहे हैं भदोही के कालीन, PM Modi ने की कारीगरों की तारीफ

Sun, 28 May 2023 04:25 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 28 May 2023 04:25 PM IST
सार

भदोही के गोपीगंज स्थित एक प्रतिष्ठान में तैयार हस्त निर्मित कालीन नए संसद भवन में लगायी गई हैं। 11 गुणा 8 के 282 पीस हस्त निर्मित कालीन संसद भवन के 5282 स्क्वॉयर यार्ड की एरिया को कवर किया है।

विज्ञापन
New Parliament Building: Bhadohi's carpets are enhancing the beauty of Central Vista, PM Modi praised the arti
सेंट्रल विस्टा की शोभा बढ़ा रहे हैं भदोही के कालीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नई दिल्ली में रविवार को नए संसद भवन सेन्ट्रल विस्टा का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने भदोही की हस्तनिर्मित कालीनों और कारीगरों की प्रशंसा की। अपने संबोधन में उन्होंने नए संसद भवन को देश की एकता, अखंडता और विविधता का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस नए भवन में देश के अलग-अलग हिस्सों की विविधता है। इसमें राजस्थान से लाए गए ग्रेनाइट और बलुआ पत्थर लगाए गए हैं। वहीं लकड़ी के जो काम हुए हैं, वे महाराष्ट्र से आई है। वहीं यूपी में भदोही के कारीगरों ने सेन्ट्रल विस्टा में लगी कालीनों को अपने हाथों से बुना है। कहा कि एक तरह से इस भवन के कण-कण में हमें एक भारत और श्रेष्ठ भारत की भावना के दर्शन हो रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सेंगोल क्या है: स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने बताई Sengol की भव्यता, बोले- '75 वर्षों के बाद हुआ आजाद'
विज्ञापन

भदोही के गोपीगंज स्थित एक प्रतिष्ठान में तैयार हस्त निर्मित कालीन नए संसद भवन में लगायी गई हैं। 11 गुणा 8 के 282 पीस हस्त निर्मित कालीन संसद भवन के 5282 स्क्वॉयर यार्ड की एरिया को कवर किया है। राज्यसभा के लिए 151 और लोकसभा के लिए 131 पीस कारपेट भेजे गए हैं। जिले से 20 से 25 कारीगर संसद भवन में कालीनों को बिछाने के लिए भेजे गए थे। संसद भवन में लगी कालीनों में काफी महंगें ऊन और सिल्क का भी प्रयोग किया गया है। ओबीटी अध्यक्ष आईबी सिंह ने बताया कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में जिले के कालीनों और कारीगरों की प्रशंसा की, जो हम सभी कालीन निर्यातकों के लिए गर्व की बात है। पीएम मोदी की प्रशंसा से कालीन निर्यातकों को बेहतर करने का हौसला मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed