फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   New Delhi India Carpet Expo from March 15 to 18

कारपेट एक्सपो के बाद डोमोटेक्स (हनोवर) पर नजर

Fri, 21 Oct 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
New Delhi India Carpet Expo from March 15 to 18
कारपेट एक्सपो संबंधी- उमर हमीद (चेयरमैन) - फोटो : BHADOHI
भदोही। नगर में 43वें इंडिया कारपेट एक्सपो के समापन के बाद उत्साहित कालीन उद्यमियों की निगाहें अगले वर्ष 12 से 15 जनवरी को हनोवर, जर्मनी में होने वाले डोमोटेक्स पर टिक गई हैं। 15 से 18 मार्च तक नई दिल्ली में इंडिया कारपेट एक्सपो की तिथियां भी घोषित हो चुकी हैं। सैकड़ों उद्यमी आर्थिक मंदी के बाद भी जर्मनी जाने की तैयारी कर रहे हैं। डोमोटेक्स एक अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक पटल है। इसमें दुनिया भर के 50 हजार से अधिक खरीदार पहुंचते हैं तथा यह हमेशा से भारतीय कालीन निर्यातकों के लिए सौगात रहा है। भदोही का इंडिया कारपेट एक्सपो बेहद सफल रहा। इससे निर्यातक उत्साहित हैं। जिन आयातकों ने भदोही एक्सपो में भागीदारी की है, वे तो डोमोटेक्स में मिलेंगे ही, हजारों नए आयातकों को भी अपने उत्पादों से रूबरू कराने का अवसर मिलेगा। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के चेयरमैन उमर हमीद ने कहा कि डोमोटेक्स बहुत बड़ा प्लेटफार्म है। यहां हमारे निर्यातकों को न केवल मौजूदा ट्रेड की जानकारी होती है, बल्कि दुनिया भर के एक्जिबिटर्स द्वारा प्रदर्शित नए-नए उत्पाद देखने का अवसर मिलता है। यहां आकर लोगों की पसंद और नापसंद की जानकारी होती है तथा वापस स्वदेश लौट कर लोग उसी अनुसार अपनी प्लानिंग करते हैं। चेयरमैन ने बताया कि डोमोटेक्स से लौटते ही हमारे लोग फिर से इंडिया कारपेट एक्सपो की तैयारियों में लग जाएंगे। नई दिल्ली में होने वाला एक्सपो भदोही और डोमोटेक्स में हुई आयातकों से वार्ता को बूस्ट करेगा। हमारा लक्ष्य पूछताछ को व्यापार में बदलना है। आशा है कि हमारे निर्यातक दोनों ही एक्सपो में अच्छा प्रदर्शन के लिए विशेष तैयारी के साथ शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

एक्सपो के रूप में सपना साकार हुआ
भदोही। ये कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) चेयरमैन उमर हमीद की देन है कि भदोही में इंडिया कारपेट एक्सपो के आयोजन का सपना पूरा हो सका। छह माह पूर्व जो आयोजन यहां के उद्यमियों के लिए सपने जैसा था, वह न केवल साकार हुआ बल्कि सफल भी हुआ। यह कहना है कि नई बाजार के युवा कालीन निर्यातक नायफ फहद अंसारी का। उन्होंने कहा कि एक्सपो की सफलता से भदोही में आशा की नई किरण जगी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चेयरमैन के लिए अच्छी बात है कि उन्हें वासिफ अंसारी समेत प्रशासनिक समिति के सदस्यों की अच्छी टीम मिली। यह एक्सपो भदोही के निर्यातकों को अपना कद दिखाने के लिए भी आवश्यक था और लोगों ने भरपूर दिखाया भी। सबसे खास बात एक्सपो का स्वरूप रहा जो पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय था तथा अंदर से जर्मनी, अमरीका के एक्सपो जैसी अनुभूति दे रहा था। यह एक्सपो भदोही कालीन उद्योग को नई दिशा देगा। बताया कि भदोही के एक्सपो की तारीखों के दौरान ही ग्रेटर नोएडा में वृहद एक्सपो का आयोजन हुआ तथा वह भी सफल रहा। बताया वे स्वयं ग्रेटर नोएडा के एक्सपो में हिस्सा लेकर लौटे हैं।

कारपेट एक्सपो संबंधी- नायफ फहद अंसारी

कारपेट एक्सपो संबंधी- नायफ फहद अंसारी- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed