फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   National Federation Athletics Championships Shyam Milan won silver medal

नेशनल फेडरेशन ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप श्याम मिलन ने जीता रजत पदक

Wed, 04 Aug 2021 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
National Federation Athletics Championships Shyam Milan won silver medal
ज्ञानपुर। औराई विकास खंड के सर्वतखानी गांव निवासी ऐथलीट श्याम मिलन बिन्द ने पंजाब में चल रही 19वी नेशनल फेडरेशन कप अंडर 20 ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप मेें रजत पदक जीता है। श्याम मिलन की इस सफलता के बाद जिले के लोग काफी गौरवान्वित महसूस कर रहें है। नेशनल फेडरेशन कप में रजत पदक जीतने वाली श्याम मिलन के पिता शिव बहादुर बिन्द राजकीय हाई स्कूल बागपत में प्रवक्ता हैं। दरअसल श्याम मिलन बिन्द ने पंजाब में चल रही 19 वी नेशनल फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 में 800 मीटर रेस में दूसरा स्थान प्राप्त करके रजत पदक हासिल किया है। जबकि उत्तराखंड के अनु कुमार ने 1.51.34 सेकंड में रेस पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। श्याम मिलन ने 1.52.58 सेकंड में रेस पूरी कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं हरियाणा के अनु कुमार ने 1.52 .67 सेकंड में रेस पूरी करके तृतीय स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक विजेता बने।
विज्ञापन

श्याम मिलन ने अभी तक नेशनल स्तर पर कुल 8 मेडल अर्जित कर चुके है। इसके पहले भी श्याम मिलन ने गुवाहाटी में हो चुकी नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी रजत पदक हासिल करके जिले का गौरव बढ़ाया था। श्याम मिलन की प्राथमिक शिक्षा उनके गांव के ही स्कूल से हुई। बता दें कि 2018 में श्याम मिलन का चयन भोपाल स्पोर्ट कॉलेज मध्य प्रदेश में हुआ था । श्याम मिलन के मुताबिक उन्होंने अपने कोच प्यारेलाल की प्रेरणा पाकर एथलेटिक्स को अपना कैरीयर चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed