फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nano fertilizers will reduce the cost of farming, cooperative secretary will make farmers aware

Bhadohi News: नैनो उर्वरकों से घटेगी खेती की लागत, किसानों को जागरूक करेंगे सहकारी सचिव

Sun, 31 May 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Nano fertilizers will reduce the cost of farming, cooperative secretary will make farmers aware
विकास भवन में नैनो यूरिया की कार्यशाला में मौजूद अ​धिकारी और किसान। स्रोत : विभाग
ज्ञानपुर। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बाल गोविंद शुक्ला की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन सभागार में इफको की ओर से नैनो उर्वरक पर आधारित एक विशेष सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रबी और खरीफ दोनों सीजन की फसलों में नैनो उर्वरकों के बढ़ते महत्व और उनके सही इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया गया। ट्रेनिंग के दौरान मिर्जापुर के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव ने सहकारी समितियों के सचिवों को नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, नैनो जिंक, नैनो कॉपर और सागरिका के प्रयोग की सही विधि और फायदों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पारंपरिक दानेदार उर्वरकों पर भारत सरकार को भारी सब्सिडी (अनुदान) देनी पड़ती है। इसके मुकाबले नैनो खादों के इस्तेमाल से किसानों की खेती की लागत काफी कम होगी और फसलों की गुणवत्ता व उत्पादन दोनों में सुधार आएगा। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक राम प्रकाश ने सख्त लहजे में सभी सचिवों को निर्देश दिया कि सहकारी समितियों से उर्वरकों की बिक्री केवल ‘फार्मर रजिस्ट्री’ और ‘खतौनी’ के आधार पर ही की जाए। किसी भी स्थिति में निर्धारित मानक का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीओ बाल गोविंद शुक्ला ने सचिवों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर किसानों को जागरूक करें। किसान पारंपरिक दानेदार खादों पर निर्भरता कम करें और विकल्प के तौर पर गोबर की खाद, हरी खाद के साथ-साथ नैनो उर्वरकों को अपनी खेती का हिस्सा बनाएं। इस मौके पर विमल जायसवाल समेत सहकारिता विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed