फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nagar Panchayat gave NOC, electricity department gave notice

Bhadohi News: नगर पंचायत ने दी एनओसी, बिजली विभाग ने थमाई नोटिस

Sun, 17 Mar 2024 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat gave NOC, electricity department gave notice
ज्ञानपुर। नगर पंचायत से एनओसी लेकर जगह-जगह सोलर स्ट्रीट लाइट के लिए खंभे लगा रही हर्ष पावर सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बिजली विभाग ने नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। विभाग ने विद्युत अधिनियम उल्लंघन बताते हुए जवाब नहीं देने पर उच्चाधिकारियों को पत्र लिखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर पंचायत क्षेत्र में गत पखवारे भर से अधिक समय में ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग, दुर्गागंज मार्ग, भदोही मार्ग पर के किनारे सोलर स्ट्रीट लाइट के लिए खंभे लगाए जा रहे हैं। हर्ष पावर सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने नगर पंचायत से एनओसी लेकर यह काम शुरू किया है। कंपनी को नगर में सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली आपूर्ति देनी है। अवर अभियंता रमन चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सोलर नीति 2016 के तहत प्रदेश के ऐसे क्षेत्र जहां बिजली की आपूर्ति नहीं होती है, वहां सौर ऊर्जा की व्यवस्था करनी है। यह विद्युत अधिनियम 2003 और 1956 का उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि कंपनी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed