फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nag Panchami today, snake god will be worshiped from house to house

Bhadohi News: नाग पंचमी आज, घर-घर पूजे जाएंगे नागदेवता

Mon, 21 Aug 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Nag Panchami today, snake god will be worshiped from house to house
जिले में नाग पंचमी का पर्व सोमवार को परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। इस साल अद्भुत संयोग बन रहा है। सावन के सोमवार को महादेव और नाग देवता की एक साथ पूजा होगी। करीब दो दशक बाद यह संयाोग बन रहा है।
विज्ञापन

नाग पंचमी का पर्व सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन नागदेव की पूजा कर उन्हें दूध पिलाया जाता है, जिससे लोगों को पुण्य मिलता है। आचार्य संदीप पांडेय ने बताया कि सावन माह के सोमवार का दिन वैसे भी भगवान शिव का है। इसी दिन नाग पंचमी होना संयोग की बात है। विधि विधान से पूजा-अर्चन करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं, सारी मनोकामनाएं पूर्ण हाेती हैं। डुहियां भावसिंहपुर निवासी आचार्य दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि सावन में सोमवार के दिन नाग पंचमी का पर्व पड़ना विशेष फलदायी माना जाता है। सुबह नाग देवता को दूध लावा चढ़ाने के साथ शाम को विधि विधान से भगवान शिव और देवी गौरी की स्तुति करनी चाहिए। वहीं दूसरी ओर नाग पंचमी को लेकर गांव के अखाड़ों में भी तैयारी होती है। इस दिन कबड्डी, कुश्ती में युवा जोर आजमाईश करते हैं। कई स्थानों पर कजली मुकाबलों का भी आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

-----------
नाग पंचमी की पूजन विधि:
आचार्य संदीप पांडेय ने बताया कि पूजा करने के लिए नाग देवता की फोटो या मिट्ट़ी की सर्प मूर्ति को लकड़ी की चौकी पर स्थापित करें। इस पर हल्दी, रोली, चावल और फूल चढ़ाकर नागदेवता की स्तुति करें। बताया कि सर्प देवता को कच्चा दूध, घी, चीनी मिलाकर अर्पित करें। पूजन करने के बाद सर्प देवता की आरती उतारें, अंत में नाग पंचमी की कथा अवश्य सुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed