फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mysteriously burning five pots

रहस्यमय ढंग से पांच मड़हे जल कर खाक

Sat, 06 Nov 2021 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Mysteriously burning five pots
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के अस्ति गांव में दीपावली (4 नवंबर) की रात्रि में रहस्यमय परिस्थितियों में पांच मड़हे जलकर खाक हो गए। आगलगी में गरीब परिवारो के गृहस्थी के हजारो रुपये खाद्य सामग्री समेत गृहस्थी के सामान आदि भी जल गए। मड़हे में पशु भी थे जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि कुछ पशु मामूली रूप से झुलस गए। गांव के प्रधान शिव कुमार मिश्र ने बताया कि दीवापली की रात लगभग 10 बजे कालीदास, रामा देवी, श्याम सोनकर, सरोजा देवी, सुनयना देवी के मड़हो में अचानक आग गई। आग लगने के समय परिवार के लोग घरों के बाहर दीवाली का दिया जलाने में व्यस्त थे। देखते देखते आग जब धू धू कर जलने लगा तो शोर गुल सुनकर और ग्रामीण भी आ गए और आग बुझाने में सहयोग करने लगे। मड़हा होने से आग से कुछ बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

अच्छा यह हुआ कि लोगों की मदद से मड़हे में बंधे जानवरों को सुरक्षित निकाल लिया गया। लेकिन गरीबों का भारी मात्रा में अन्न, व गृहस्थि का सामान नहीं बचाया जा सका। कुछ लोगों की नगदी भी आग की भेंट चढ़ गए। प्रधान ने बताया कि सूचना मिलने पर लेखपालों ने मौका मुआयना किया। प्रधान ने भुक्तभोगी परिवारों की गरीबी देखते हुए उन्हें आर्थिक सहायता की जिला प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed