फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   My eyes lit up after seeing the meeting of the four brothers.

Bhadohi News: चारों भाइयों का मिलन देख आंखें हुईं सजल

Sat, 11 Oct 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
My eyes lit up after seeing the meeting of the four brothers.
कोइरौना बाजार के भरत मिलाप में मिले चारों भाई। स्रोत आयोजक - फोटो : reasi news
वहिदानगर। कोइरौना बाजार का भरत मिलाप बृहस्पतिवार की रात संपन्न हो गया। चारों भाइयों का मिलन देख आस्थावानों की आंखें उस समय नम हो गईं, जब सभी भाई सुसज्जित मंच पर गले मिले। उस दौरान जय श्रीराम के नारे गूंजने लगे। भरत मिलाप समिति की ओर से पूरे बाजार को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन रात भर चक्रमण करती रही। भोर में मध्य बाजार लंगड़ी माता स्थल के पास सजा मंच मिलन का गवाह बना। इस दौरान निकाले गए लॉग, विमान, चौकी लोगों के लिए आकर्षक बने रहे। प्रभु श्रीराम रावण का वध करके विभीषण को लंका का राजा बना कर ऋषि मुनियों का दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त कर पुष्पक विमान पर सवार होकर अयोध्या के लिए प्रस्थान करते हैं। भरत को प्रभु श्री राम के अयोध्या आने की सूचना मिलते ही अयोध्यावासी संग श्रीराम के आने की प्रतीक्षा करने लगते हैं और पूरे अयोध्या को भव्य रूप से सजावट की जाती है। श्रीराम के पुष्पक विमान से पहुंचते ही पूरे अयोध्यावासी श्री राम के स्वागत में पलकें बिछाए दौड़ जाते हैं। श्रीराम का चारों भाइयों संग मिलन का मनमोहक दृश्य देख लोग भाव विभोर हो उठे। श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान और जामवंत सभी का अभिनंदन करते है। पूरा वातावरण जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा। इस मौके पर बबलू सिंह, संजय मिश्रा, विमल मिश्रा, राहुल दुबे, देवीप्रसाद यादव, घनश्याम अग्रहरी, अखिलेश पांडेय, कल्लू नेता, देवीप्रसाद मोदनवाल, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed