फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Murder over land dispute, two arrested including Pattidar

जमीन के विवाद में की हत्या, पट्टीदार समेत दो गिरफ्तार

Thu, 07 Oct 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Murder over land dispute, two arrested including Pattidar
ज्ञानपुर। सुरियावां थाना क्षेत्र के गल्हैयां गांव में भाजपा नेता मुकेश सिंह के भतीजे की हत्या में क्राइम ब्रांच और पुलिस को सफलता हाथ लगी। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने पट्टीदार सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि अब भी एक आरोपी फरार है। निशानदेही पर घटना में शामिल फरसा और तमंचा बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने जमीन के विवाद में हत्या की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सुभाष सिंह और राकेश सिंह के बीच जमीन का विवाद था। मंगलवार की रात विशाल शौच करने के लिए जा रहा था। उसी दौरान सुभाष सिंह, मान सिंह, और शिवबालक सरोज निवासी गल्हैयां ने उस पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता राकेश सिंह की तहरीर पर सुरियावां एसएचओ बृजेश मौर्य ने तीनों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच और सुरियावां पुलिस टीम लगाई गई। रात में ही पुलिस ने गांव से सुभाष सिंह और शिवबालक सरोज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी सुभाष सिंह ने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद था। घटना के दिन विशाल से कहासुनी हो गई थी। उसी को लेकर विशाल को मारपीटा गया। एसपी ने बताया कि जल्द ही फरार सुभाष सिंह के बेटे मान सिंह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं। गिरफ्तारी टीम में क्राइम ब्रांच प्रभारी विनोद दूबे, सर्वेश राय, तुफैल अहमद, नरेंद्र सिंह, नागेंद्र यादव, सुनील कन्नौजिया आदि रहे।
विज्ञापन

----
इनसेट--
एक संदिग्ध को छोड़ा
ज्ञानपुर। भाजपा नेता के भतीजे के हत्याकांड में मंगलवार की रात क्राइम ब्रांच ने गड़ेरियापुर से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। जो कि स्कूल संचालक है। गड़ेरियापुर गांव से हिरासत में लिए गए युवक को गड़ेरियापुर बाजार पहुंचने से पूर्व ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
भाजपा नेता के घर पसरा सन्नाटा, तनाव कायम
ज्ञानपुर। सुरियावां के गल्हैयां गांव में भाजपा नेता के भतीजे की हत्या को लेकर तनाव कायम है। जिसको लेकर पीएसी के जवान तैनात हैं। विशाल सिंह की हत्या के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। कई भाजपा नेता भी शोक संवेदना जताने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed