फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Murder of the aged in minor disputes

मामूली विवाद में वृद्ध की हत्या

Thu, 18 Feb 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Thu, 18 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Murder of the aged in minor disputes
जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



गोपीगंज थानाक्षेत्र के गेराई गांव निवासी मिठाईलाल बिंद (70) एक निजी कालीन कंपनी में चौकीदारी का काम करते थे। उनका बेटा शिव प्रसाद (25) गांव में ही एक किराने की दूकान चलाता है।
विज्ञापन


 पड़ोस में ही चंद्रजीत बिंद के परिवार की भी किराने की दूकान है। दोनों के बीच अक्सर ग्राहकों और दूकानदारी को लेकर छिटपुट विवाद होता रहता था।

बताते हैं मंगलवार की रात करीब आठ बजे शिव प्रसाद बाहर से घर लौटा। रास्ते पर हैंडपंप का पानी गिरा देखकर उसने पड़ोसियों से आपत्ति जताई। इसके बाद बात बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमकर लाठियां और ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी बीच मिठाईलाल भी चौकीदारी कर घर पहुंचे। विपक्षियों ने उन पर ईंट-पत्थर बरसाए। मारपीट में मिठाईलाल, उनका पुत्र शिव प्रसाद और बहू अनीता (19) गंभीर रूप से घायल हो गए।

 आनन-फानन घायलों को गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने वृद्ध की हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।

 घर वाले उसे लेकर वाराणसी गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद गोपीगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष रंगबहादुर पांडेय मौके पर पहुंचे और मुआयना किया।


 उधर आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। मृतक के बड़े पुत्र राम सागर बिंद की तहरीर पर पुलिस ने चंद्रजीत बिंद, सुग्रीव बिंद और सुनील बिंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के घरों से दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed