{"_id":"572513164f1c1b9934a91b75","slug":"murder-of-solicitor-advocates-boiled","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं की हत्या पर उबले वकील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं की हत्या पर उबले वकील
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही
Updated Sun, 01 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
वकीलों की सुरक्षा की मांग को लेकर दीवानी न्यायालय परिसर में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ और कानपुर में अधिवक्ताओं की हत्या को लेकर जिले के वकील शनिवार को उग्र हो गए। नाराज अधिवक्ताओं ने बार परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शनिवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महासचिव मुन्नर राम यादव और उपाध्यक्ष संतोष कुमार दूबे के नेतृत्व में बार हाल के समीप अधिवक्ता एकत्रित हुए। अधिवक्ताओं ने वकीलों की हत्या के मामले में ठोस कदम न उठाने पर नाराजगी जताई। कहा कि घटना के कई दिन बीतने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और हत्यारोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मोहन लाल मिश्र, धरनीधर तिवारी, अजय सिंह, अशोक द्विवेदी, प्रेमनाथ यादव, शारदा गिरी, सत्येंद्र सिंह, वीके सिंह, मोनू मालवीय, राजकुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।