फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Municipal elections: More than 250 objections came on the first day

निकाय चुनाव: पहले दिन आई 250 से अधिक आपत्तियां

Tue, 01 Nov 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections: More than 250 objections came on the first day
ज्ञानपुर। मंगलवार को पहले ही दिन निकायों में 250 से अधिक आपत्तियां आई। ज्यादतार बीएलओ के पास पहुंची हैं। सातों निकायों में कुल 57 हजार मतदाता बढ़े हैं। मतदाता सूची में सुधार के लिए सात नवंबर तक आपत्ति और दावे लिए जाएंगे, जबकि 19 नवंबर को अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

जिले की दो नगर पालिका भदोही और गोपीगंज के अलावा पांच नगर पंचायतों ज्ञानपुर, खमरिया, सुरियावां, नई बाजार, घोसिया और खमरिया में चुनाव होना है। अधिसूचना जारी होने के बाद मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा था। 31 अक्तूबर को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया गया। भदोही नगर में शामिल 28 गांवों में करीब 40 हजार, नगर के 25 वार्डों में तीन हजार के अलावा छह निकायों में 12 हजार नए मतदाता बढ़े। इससे कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर दो लाख 54 हजार हो गई है। 19 नवंबर को अंतिम प्रकाशन से पूर्व सात नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। मंगलवार को पहले दिन ढाई सौ से अधिक आपत्तियां आ गई। सात दिनों में इसकी संख्या दो गुनी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सात नवंबर के बाद बीएलओ संग विभागीय अधिकारी इसका निस्तारण कराएंगे। गोपीगंज नगर के वार्ड तीन में मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया है। भाजपा कार्यकर्ता धर्मेंद्र चौहान ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मतदाता सूची की जांच कराने की मांग की। आरोप है कि सभासद की मिलीभगत से आसपास के गांव के लोगों का नाम फर्जी तरीके से मतदाता सूची में डाला गया है जबकि जो वास्तविक लोग हैं उनका नाम सूची से हटा दिया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि पहले दिन ढाई सौ से अधिक आपत्तियां आई है। सात नवंबर तक आपत्ति लेने के बाद उसका निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञानपुर। सदर तहसील सभागार में मंगलवार को तहसीलदार विजय यादव की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक हुई। इसमें सभी को निर्देश दिया गया कि मतदाता सूची को लेकर आने वाली आपत्तियों का पारदर्शी ढंग से निस्तारण किया जाए। नए नाम जोड़ने, संशोधन में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी न की जाए। शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed