{"_id":"607450938ebc3ec39577f8ae","slug":"mukadas-ramadan-from-tomorrow-ready-for-preparation-bhadohi-news-vns584642831","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकद्दस रमजान कल से, तैयारी में रोजेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकद्दस रमजान कल से, तैयारी में रोजेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर/चौरी। मुकद्दस माह-ए-रमजान 14 अप्रैल से शुरू होगा। रोजेदार तैयारियों में जुटकर रोजे में प्रयुक्त होने वाले सामानों को सहेजने और साफ-सफाई, मस्जिदों में तिलावत को लेकर कमी नहीं छोड़ना चाहते। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में मुकद्दस माह को लेकर परिवारों में खुशी देखी जा रही है।
मान्यता है कि पूरे एक माह तक चलने वाले रमजान में रोजेदार रोजा रखकर कुरआन की तिलावत, मस्जिदों में तराबीह की नमाज पढ़ी जाती है। भोर के समय सहरी और शाम के समय इफ्तार रोजेदारों के साथ करना सुन्नत है। सहरी और इफ्तार के लिए ब्रेड, मक्खन, खजूर, चिप्स, सूजी, गरी, छोहारा, किशमिश, तलमखाना आदि सामानों की खरीदारी करने के लिए दो दिन पहले से सजीं दुकानों पर भीड़ पहुंचने लगी। चौरी के मो.सादिक, इतियाज अंसारी, जावेद अंसारी आदि ने सोमवार को एक्सईएन भदोही से क्षेत्र में विद्युत कटौती को रोकने की मांग की। आरोप लगाया है कि विद्युत उपकेंद्र चौरी से लगभग 80 गांव जुड़े हैं जिसमें अधिकांश गांव मुस्लिम बाहुल्य होने के कारण रमजान में रोजेदारों को कटौती से परेशानी उठानी पड़ सकती है। जबकि अभी से उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी मनमानी कर कटौती शुरू कर दी गई है जिसकी जांच कराकर कटौती पर रोक लगाई जाए।