फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   MP Flags Off Amrit Bharat Express

Bhadohi News: अमृत-भारत एक्सप्रेस को सांसद ने दिखाई हरी झंडी

Wed, 29 Apr 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
MP Flags Off Amrit Bharat Express
ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाते सांसद डाॅ. विनोद बिंद। संवाद - फोटो : टूंडला के राजा का ताल में जन आक्रोश रैली निकालते भाजपाइ्र संगठन
गोपीगंज। ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर मंगलवार को आयोजित समारोह के दौरान वाराणसी से पुणे के हड़पसर तक जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद और ज्ञानपुर के निषाद पार्टी के विधायक विपुल दूबे ने यहां ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि अमृत भारत ट्रेन का ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर ठहराव होने से कालीन के कारोबारियों के साथ ही आमजन को भी सुविधा होगी। जिले में कई रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण जल्दी शुरू होगा। पिछली सरकारों और आज की सरकार में जमीन आसमान का फर्क है। पहले सिर्फ कागजों पर काम होता था, लेकिन आज धरातल पर दिख रहा है। आज एक क्लिक पर समस्याओं का समाधान होता है। इस दौरान एडीआरएम अशोक कुमार, सीनियर डीईएन आयुष कुमार, डीसीएम आलोक श्रीवास्तव, अधीक्षक अरविंद कुमार, संजय विंद, चेयरमैन घनश्याम गुप्ता, डॉ. आनंद मिश्रा, अश्वनी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed