जंगीगंज। जंगलपुर स्थित मां विंध्यवासिनी चरण पादुका धाम में शनिवार की शाम आयोजित देवी जागरण में भक्त जमकर झूमे। पहले मां का शृंगार किया गया। देवी जागरण में लोक गायक राजेश परदेशी ने देवी गीतों से समां बांध दिया। पुजारी साधु महाराज ने माता की चुनरी भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने आईल नवरात्र सजल दरबार बा... गीत गाकर लोगो को झूमने पर विवश कर दिया। जबले न माई खोलबू नयना, तबले ना छोड़ब तोहार चरनवा... सुनते ही लोग झूमने लगे। गायक रामु सिंह व प्रदीप सहित नागेश नायक और प्रयागराज की गायिका आरती अंबर ने भी गीतों से मां के चरणों में हाजिरी लगाई। साधु महाराज ने बताया कि नवरात्र में मां जगतंबा की भक्तों पर विशेष कृपा रहती है। इससे विघ्न बाधाएं दूर होती हैं। इस मौके पर पंचम पाल, गणेश, पिंटू मिश्रा, पवन पांडेय, धर्मेंद्र सरोज, उमेश यादव, प्रियंका, सीमा, सोनी, पप्पू गुप्ता, लाल साहब, राम सिंह, राजाराम अतीत गुप्ता आदि रहे।