{"_id":"67e80573057d8e333408fd49","slug":"mother-of-two-children-dies-in-bhadohi-tragic-accident-crossing-road-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में ट्रक ने महिला को कुचला: सड़क पार करते वक्त दर्दनाक हादसा..., बिलख पड़े मासूम; सड़क पर बिखर गए चिथड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में ट्रक ने महिला को कुचला: सड़क पार करते वक्त दर्दनाक हादसा..., बिलख पड़े मासूम; सड़क पर बिखर गए चिथड़े
Sat, 29 Mar 2025 08:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 29 Mar 2025 08:06 PM IST
सार
सड़क पार करते वक्त महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद घायल महिला को ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके दो मासूम बच्चे हैं। परिजनों में कोहराम मच गया था।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद माैके पर माैजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औराई कोतवाली के कटका स्टेशन रोड के सामने हाईवे पर सड़क पार कर रही महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाली के भगवानपुर निवासी निशा मिश्रा (35) शनिवार की शाम अपने घर से निकलकर किसी काम से सिलसिले में बाजार आई थी। बताया जा रहा है कि वहां से वह घर लौटने के लिए हाईवे पर कर कटका स्टेशन के ठीक सामने जा रही थी।
विज्ञापन
इस बीच, हाईवे पार करने के दौरान उत्तरी लेन पर एक ट्रक चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे ग्रामीणों के सहयोग औराई ट्राॅमा सेंटर में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका को दो बच्चे हैं। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया गया।
विज्ञापन