फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mother kept a fast for the well being and long life of the child

संतान की कुशलता व लंबी उम्र के लिए माता ने रखा व्रत

Sat, 22 Jan 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mother kept a fast for the well being and long life of the child
गोपीगंज में गणेश चतुर्थी के मौके पर पूजन करती महिलाएं। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। संतान की कुशलता और लंबी उम्र के लिए माताओं ने शुक्रवार को गणेश चतुर्थी या संकट चौथ का व्रत रखा। दिन भर व्रत रखने के बाद शाम को चंद्र उदय होने पर अर्घ्य दिया ओर अल्पाहार किया। जिले के ज्ञानपुर, गोपीगंज सहित विभिन्न इलाकों में महिलाओं ने पूजन किया। माघ माह के कृष्ण पक्ष चतुर्थी के दिन को संकट चौथ के नाम से भी जाना जाता है। त्योहार को लेकर बाजार में गहमागहमी रही। पूजा अर्चना और व्रत में उपयोग होने वाली सामग्रियों की दुकानों में खरीददारों की भीड़ रही। शास्त्रों के अनुसार भगवान श्री गणेश कई रूपों में अवतार लेकर मानव के दुखों को दूर करते हैं। श्री गणेश मंगलमूर्ति हैं, सभी देवों में सबसे पहले श्री गणेश का पूजन किया जाता है। श्री गणेश शुभ के प्रतीक हैं। बिना गणेश का पूजन किए कोई भी इच्छा पूरी नहीं होती है। गोपीगंज के बड़े शिव मंदिर पुजारी आचार्य शरद पांडेय बताते हैं कि गणेश चतुर्थी पर पूजन व दर्शन का विशेष महत्व है। ऐसे में संतान की कुशलता की कामना व लंबी आयु के लिए महिलाओं ने भगवान गणेश और माता पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना की। महिलाओं ने दिनभर अन्न, जल ग्रहण नहीं किया। शाम के समय महिलाओं ने गुड़, तिल, गन्ना और शकरकंद से श्रीगणेश और माता पार्वती की पूजा की। देर शाम चंद्रोदय के समय व्रतधारी को तिल, गुड़ आदि का अर्घ्य देकर भगवान चंद्र देव से व्रत की सफलता की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed