{"_id":"582772344f1c1bf47eb3c2cf","slug":"most-atms-are-closed-shutter-desolation","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादातर एटीएम के शटर बंद रहे, मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादातर एटीएम के शटर बंद रहे, मायूसी
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Sun, 13 Nov 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
नोट बदलने और निकासी को लेकर बैंकों पर गहमागहमी भरा माहौल रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। नोटबंदी के तीसरे दिन शनिवार को भी सभी बैंक उपभोक्ताओं के बोझ तले दबे रहे। पांच सौ और एक हजार का नोट बदलने और निकासी को लेकर बैंकों पर गहमागहमी भरा माहौल रहा। सुबह से लेकर देर शाम तक लोग लंबी कतार लगाकर गाढ़ी कमाई बैंको में जमा करते रहे। सरकार के आदेश के बाद भी गिने-चुने छोड़कर ज्यादातर एटीएम के शटर नहीं उठे, जिससे लोग बैंकों की ओर रुख करने को विवश हुए।
आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद नौ नवंबर को बैंक आदि बंद रहे। 10 नवंबर से बैंको पर पहुंच रहा ग्राहकों की भीड़ 12 नवंबर को भी कतार लगाकर खड़ी रही। तीसरे दिन भी बैंको पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। शनिवार को सुबह बैंक खुलने से पहले ही एसबीआई, यूबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक पर लोगों की भीड़ पहुंच गई। पांच सौ और एक हजार की नोट को बदलने के लिए पहुंचे लोग बैंक के खुलने का इंतजार करते रहे। जैसे ही बैंक खुला लाइन लगाकर लोगों ने करेंसी बदली। सुरक्षा के मद्देनजर बैंकों पर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। ज्ञानपुर ही नहीं भदोही, गोपीगंज, औराई, सुरियावां, मोढ़, चौरी इलाकों में बैंको पर लोगों की भीड़ दिखी। इस दौरान बैंक कर्मियों और उपभोक्ताओं की नोकझोंक भी हुई।